Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आई मेकअप करने के बाद आता है आंखों से पानी, तो इन टिप्स को करें फॉलो
खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं मेकअप करती है। लेकिन कई बार मेकअप करने का बाद आंखों से पानी आने लगता है। मेकअप के दौरान और मेकअप करने के बाद आंखों से पानी आने के बाद काफी दिक्कत होती है।

अगर आपको भी मेकअप करने के बाद आंखों से पानी आता है तो आप मेकअप के दौरान इन टिप्स को फॉलो कर इस समस्या से निजात पा सकती हैं।

अच्छे ब्रांड का मेकअप प्रोडक्ट का यूज करें
कई बार सस्ते प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी आंखों में पानी आता है। काजल, मस्कारा, आईशैडो और आइलाइनर खरीदते समय काफी ध्यान रखना चाहिए। सस्ते प्रोडक्ट में अधिक केमिकल का इस्तेमाल करने से आंखों में पानी आता है। खासकर काजल और मस्कारा अच्छे ब्रांड का इस्तेमाल करना चाहिए। आप हर्बल काजल और मस्कारा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आंखों से पानी नहीं आएगा।

फेस प्राइमर का करें इस्तेमाल
फेस प्राइमर स्किन को खतरनाक केमिकल से बचाता है। फेस प्राइमर ना केवल स्किन बल्कि आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा पर प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर लगाने के बाद ही चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का बेस लगाएं। अगर आपकी आंखों से पानी आता है आप मेकअप करने से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाएं।

मेकअप ब्रश साफ रखें
कई बार गंदे ब्रश का इस्तेमाल करने से भी आंखों से पानी आता है। गंदे और खराब ब्रश से मेकअप करने से आंखों से पानी आता है। ऐसे में अपने मेकअप ब्रश को साफ रखें। ब्रश को साफ करने के लिए सबसे पहले शैंपू से ब्रश को धो लें, इसके बाद कंडीशनर लगाकर ब्रश को अच्छे से साफ कर लें। इससे आपके ब्रश मुलायम हो जाएंगे।

लोअर लैश पर न लगाएं लाइनर
लोअर लैश पर लाइनर और मस्कारा लगाने से आंखों में पानी आता है। अगर आपकी आंखों में पानी आता है तो आप अपनी लोअर लैश पर लाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
