Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
एक बिंदी आपके लुक को बना देती है बेहद खूबसूरत- इस तरह ट्रेडिशनल अवतार से बिखेरें जलवा
महिलाओं के मेकअप करना काफी पसंद होता हैं। महिलाएं अक्सर खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। महिलाएं अट्रैक्टिव लुक के लिए चेहरे पर बिंदी लगाती हैं। बिना बिंदी के इंडियन महिलाओं का मेकअप अधूरा माना जाता है।

ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अक्सर बिंदी का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप अपने लुक में खूबसूरत चेंज लाना चाहती है तो अपनी ड्रेस के साथ बिंदी का करें इस्तेमाल

सूट पर बिंदी- बेहद खूबसूरत
सलवार-सूट में महिलाएं बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। सूट सलवार पर बिंदी लगाकर आप बेहद खूबसूरत लग सकती हैं। सूट सलवार पर काले रंग की छोटी बिंदी बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। वहीं अगर आप पार्टी में सूट सलवार पहनती तो आप सिल्वर और गोल्डन नग वाली छोटी बिंदी लगा सकती हैं। छोटी बिंदी लगाकर आप बहुत खूबसूरत लगेंगी।

कुर्ता पर बिंदी- क्लासी लुक
ऑफिस जाने वाली महिलाएं अक्सर कुर्ता पहनती हैं। अगर आपको कुर्ते के साथ नया लुक चाहिए तो आप कुर्ते पर काली रंग की या जो रंग आपको पसंद हो इस कलर बिंदी लगा सकती हैं। माथे पर छोटी बिंदी आपके लुक को काफी बदल देगी। स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक के लिए आप बिंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

साड़ी पर बिंदी- ट्रेडिशनल लुक
महिलाएं इंडियन लुक के लिए अक्सर साड़ी कैरी करती हैं। साड़ी में लड़किया बहुत ही सुंदर लगती हैं। साड़ी के साथ माथे पर छोटी बिंदी लगाकर आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। ऑफिस में अगर आप कॉटन की साड़ी पहनती है तो आप बिंदी लगाकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

बिंदी के साथ लाइट मेकअप
बिंदी लगाते समय ये ध्यान देना होगा कि मेकअप ज्यादा ना हो, ज्यादा मेकअप की वजह से बिंदी का निखार चेहरे पर नहीं दिख पाता हैं। बिंदी के साथ हमेशा लाइट और न्यूड मेकअप करना चाहिए। अगर आप कुर्ता पहन रही है तो चेहरे पर फाउंडेशन लगाकर न्यूड लिपस्टिक लगा लें। आंखों में काजल लगाकर माथे पर बिंदी लगा लें। आप अपने इस सिंपल लुक से सबका दिल जीत लेंगी।



Click it and Unblock the Notifications