Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
Korean Beauty Hacks: ऑयली स्किन पर मैट मेकअप लुक के लिए अपनाएं ये कोरियन हैक, जानें क्या है Jamsu तकनीक
कोरियन स्किन केयर हैक्स से लेकर कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट लोगों के बीच काफी ट्रेंड में है। ब्यूटी इंडस्ट्री में कोरियन ब्यूटी हैक्स का दबादबा देखने को मिल रहा है। इंडिया में भी लोग त्वचा की देखभाल के लिए कोरियन स्किन केयर रूटीन और ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन दिनों कोरियन ब्यूटी तकनीक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तकनीक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस ब्यूटी हैक्स की मदद से ऑयली स्किन पर मैट फिनिश लुक मेकअप किया जा सकता है। ऑयली स्किन पर मैट फिनिश मेकअप लुक कैरी करना बहुत ही मुश्किल का काम होता है। क्योंकि ऑयली स्किन पर मेकअप कुछ ही समय में फैल जाता है वहीं ऑयली स्किन पर मेकअप लंबे समय तक नहीं टिकता है। ऐसे में ऑयली स्किन पर मैट फिनिश मेकअप होना अपने आप में खास बात है। चलिए जानते हैं क्या है जाम्सू कोरियन ब्यूटी हैक्स, जिसकी मदद से आप ऑयली स्किन को ड्राई बना सकते हैं।

क्या है जाम्सू मेकअप तकनीक
जाम्सू Jamsu कोरियन शब्द है इस शब्द का अर्थ होता है आपस में मिल जाना। जाम्सू हैक साउथ कोरिया में काफी पॉपुलर है। ऑयली स्किन की महिला और पुरुष इस हैक का इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों और बसंत के मौसम के लिए यह तकनीक काफी असरदार है। इस तकनीक की मदद से मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

जाम्सू हैक को कैसे किया जाता है
जाम्सू हैक करने से पहले चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का बेस लगाया जाता है। इसके बाद ठंडे पानी में चेहरा डुबाया जाता है। ठंडे पानी में चेहरा डुबाने से स्किन पोर्स छोटे हो जाते है जिससे स्किन पर फाउंडेशन अच्छे से मिक्स हो जाता है साथ ही स्किन ड्राई हो जाती है। जिससे आपको मैट फिनिश मेकअप लुक मिलेगा।

जाम्सू हैक करने के स्टेप बाय स्टेप गाइड
स्टेप 01 जाम्सू हैक को करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को टोनर से साफ कर लें।
स्टेप 02 टोनर लगाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
स्टेप 03- अब चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर लगाकर इसे अच्छे से ब्लेंड करें, इसके बाद चेहरे पर फेस पाउडर लगाएं।
स्टेप 04- एक बाउल लें, इस बाउल में ठंडा पानी और बर्फ डालें।
स्टेप 05- बालों को पीछे करके चेहरे को चेहरे को बाउल में 15 से 20 सेकेंड के लिए डुबो कर रखें। इस दौरान आप अपनी आंखे बंद रखें।
स्टेप 06- अब अपने चेहरे से पानी को कॉटन या फिर तौलिए से सुखा लें।

जाम्सू हैक के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
फाउंडेशन और कंसीलर को स्पंज ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड करें। इससे फाउंडेशन स्किन पर अच्छे से सेट हो जाएगा।
जाम्सू तकनीक के दौरान अपने बालों को बांध कर रखें।
ठंडे पानी में चेहरा ज्यादा समय के लिए ना डुबोएं।
अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप इस तकनीक का इस्तेमाल ना करें
जाम्सू हैक का इस्तेमाल हमेशा फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद करें मतलब आपको चेहरे का बेस बनाने के बाद जाम्सू तकनीक का इस्तेमाल करना है।
जाम्सू तकनीक के दौरान लाइनर, लिपस्टिक और मस्कारा का चेहरे पर इस्तेमाल ना करें।
जाम्सू तकनीक के बाद आई मेकअप और लिप मेकअप करें।



Click it and Unblock the Notifications
