Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गैल गैडोट की तरह करें आई मेकअप और दिखें सबसे अलग
साल 2004 में मिस इज़राइल रह चुकी, एक्ट्रेस और मॉडल गैल गैडोट ने वंडर वुमन में अपनी भूमिका के लिए ग्लोबल स्तर पर फेम हासिल किया। ऑन-स्क्रीन, उनके एक्शन स्टंट से सबको चौंका दिया। इन सबके अलावा, इन दिनों एक्ट्रेस अपने मेकअप लुक्स के जरिए इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके कई मेकअप लुक्स सबको इंस्पायर कर रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको गैल गैलोट के इंस्टाग्राम फीड से उनके तीन बेहतरीन आई मेकअप लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी यकीनन रिक्रिएट करना चाहेंगी-

फ्रॉस्टी ब्लू लुक
गैल गैडोट ने फ्रॉस्टी ब्लू कलर के आई शैडो के साथ इस लुक में एक मैजिक पैदा किया। उनके आई शैडो में एक सटल शीन लुक था। उन्होंने आईशैडो को अपनी आईलिड पर अप्लाई किया। साथ ही उन्होंने इसे टीयर-डक्ट और क्रीज के थोड़े से हिस्से पर भी आई शैडो लगाया। जस्टिस लीग एक्ट्रेस ने फिर अपनी आंखों के नीचे जेट-ब्लैक आईलाइनर को लगाया, जो उनके आई मेकअप को एक बोल्ड टच दे रहा था। उसके बाद गैल ने मस्कारे के साथ अपने लैशेस को कोट किया और न्यूड लिप शेड अप्लाई करके अपने मेकअप लुक को बैलेंस किया।

रेड एंड पर्पल लुक
गैल गैडोट ने इस लुक में अपनी आईज को एक ड्रेमेटिक लुक दिया और इसके लिए उन्होंने कुछ कलर्स को चुना। सबसे पहले गैल ने पर्पल हेज़ आईशैडो को अप्लाई किया। इसे उन्होंने अपनी आई लिड, टीयर-डक्ट और क्रीज पर भी लगाया। उसने फिर ब्लू कलर के साथ अपनी अपर लैश लाइन को हाईलाइट किया। फास्ट एंड फ्यूरियस 6 एक्ट्रेस ने स्मोकी लुक एड करने के लिए अपनी आई शैडो को स्मज किया। हालाँकि, लाल आईशैडो के साथ, उन्होंने अपने आधे चीकबोन्स को ढंक लिया और आंखों के नीचे भी वही आई शैडो लगाया।

द रॉयल ब्लू लुक
गैल गैडोट ने अपनी आंखों को हाईलाइट करने के लिए रॉयल ब्लू आईशैडो को अप्लाई किया और इसमें उनका लुक बेहद बोल्ड नजर आ रहा था। उनका यह आईशैडो लुक हल्का शाइनी और वेट लुक दे रहा था। उन्होनें इसे एक विशेष आकार में अपनी आईलिड पर अप्लाई किया। किनारों को बोल्ड और मोटा रखते हुए, उन्होंने अपनी आईज के मिडिल में प्वाइंटेड लुक क्रिएट किया। द वंडर वुमन एक्ट्रेस ने अपने बेस को न्यूनतम रखा और न्यूड लिप शेड के साथ अपने लुक को बैलेंस किया।
तो, आप गैल गैडोट के इन मेकअप लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications











