Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी के बाद लाल साड़ी में यामी गौतम ने बिखेरा जलवा
4 जून को जब बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने इंटीमेट सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर कर डायरेक्टर आदित्य धर के साथ अपनी शादी की घोषणा की तो सभी हैरान रह गए। तब से, वह अपने वेडिंग फंक्शन की शानदार तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं और यह तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है। लेकिन जिस तस्वीर ने हर किसी का ध्यान सबसे अधिक खींचा है, वह है उनकी शादी के बाद की तस्वीर। तस्वीर में, उरी अभिनेत्री लाल सिंदूर, छोटी बिंदी और ब्राइट लिपस्टिक में अपने नवविवाहित लुक को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। वह बहुत खूबसूरत लग रही थी और यकीनन उन पर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल है। तो आइए उनके पूरे मेकअप पर करीब से नज़र डालते हैं और इसके बारे में विस्तार से बात करते हैं।

तो, नवीनतम तस्वीर में, जहां यामी गौतम अपने खूबसूरत नव-विवाहित लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आईं, वहीं उन्होंने मिनिमल मेकअप लुक भी को स्पोर्ट किया। उन्होंने फाउंडेशन और कंसीलर के कम अनुपात के साथ अपने मेकअप के बेस को लाइट रखा। उन्होंने चेहरे के हाई प्वाइंट्स - माथा, नोज ब्रिज और चीकबोन्स को हाइलाइटर के साथ हाइलाइट किया था। नेचुरल लुक पाने के लिए यामी ने अपनी आईब्रो को लाइट फिल किया। काबिल अभिनेत्री ने अपनी लोअर वाटरलाइन और ऊपरी वाइट लाइन पर ब्लैक कोहल लगाया। उन्होंने हल्के आई शैडो का विकल्प चुना, जबकि मस्कारा का एक कोट उनकी आँखों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पर्याप्त था। उसके चीकबोन्स पर सॉफ्ट ब्लश अप्लाई किया। उनके पूरे मेकअप का मुख्य आकर्षण उनका सिंदूर, बिंदी और लिपस्टिक था। यामी ने ब्राइट रेड कलर की लिपस्टिक लगाई, जो उनके लुक के अनुकूल थी। छोटी लाल बिंदी और ढेर सारे लाल सिंदूर ने उनके लुक को बहुत अधिक आकर्षक बनाया। गिन्नी वेड्स सनी अभिनेत्री ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग करके बन बनाया, जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थी।

वहीं फैशन फ्रंट पर, यामी गौतम ने रेड ब्राइडल साड़ी पहनी थी, जिसे गोल्डन पैटर्न और बॉर्डर पर हैवी प्रिंट था। वहीं एसेसरीज में यामी ने गोल्ड का लॉन्ग ईयररिंग्स और प्लंजिंग नेकलेस पहनकर अपने लुक को और भी खास बनाया।
हमें यामी गौतम का यह नवविवाहित रूप बेहद पसंद आया और अब हम उनके अन्य नए अवतारों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप उनके इस लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
