Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
खूबसूरत आंखों के लिए यामी गौतम ने शेयर किया घर में काजल बनाने का तरीका
महिलाएं खूबसूरत आंखों के लिए सुरमा और काजल का यूज करती हैं। काजल और सुरमा लगाने के से आंखों खूबसूरत लगती हैं। हाल ही बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर काजल बनाने के तरीका शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि गर्मियों की छुट्टियों में जब वह अपनी नानी से मिलने जाया करती थी, तो वह घर पर ही काजल तैयार करके लगाया करती हैं। क्या आप जानते है कि काजल को घर पर कैसे बनाया जाता है, चलिए जानते है काजल बनाने का तरीका और फायदे।

घर पर काजल बनाने का तरीका
होममेड काजल को बनाने के लिए कैस्टर ऑयल, घी, कांसे के बर्तन और कपूर लें। वहीं कुछ लोग काजल बनाने के लिए बादाम का यूज करते हैं। दोनों तरह से ही काजल नेचुरल होता है। नेचुरल काजल आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यामी गौतम ने घी से काजल बनाने का तरीका बताया है। ये काजल आपकी आंखों को ठंडा और शांत करने में मदद करता है।

काजल का बनाने के तरीका
2 आकार का छोटे कटोरे और स्टील प्लेट लें। मिट्टी का दिया लें उसमें घी डालकर उसे जला लें। एक बार जब दिया जलाते हैं तो इसे फर्श पर 2 कटोरे के साथ रखें। स्टील की प्लेट में घी जरुर लगाएं। अब प्लेट को दोनों कटोरे के ऊपर रखें और कम 30- 45 मिनट के लिए वहीं बैठने दे। स्टील की प्लेट में घी डाले से आग जल जाएगी और कालिख बनी रहेगी। ठंडा होने पर काजल को एक डिब्बी में रख लें।

होममेड काजल लगाने के फायदे
काजल बनाते समय आप घी की जगह की अरंडी के तेल का भी काजल बना सकते हैं। अंरडी का तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो कि आंखों को ठीक करने में मदद करता है। विटामिन ई पलको को घना और काला करने में मदद करता है। नेचुरल काजल लगाने से आंखों की थकान कम होती है।

आंखों को ठंडा करता है
आप काजल बनाने के लिए कपूर का यूज कर सकते हैं। कपूर वाला काजल आंखों को ठंडक देता है। कपूर वाला काजल आंखों को तनाव से राहत देता है। कपूर वाला काजल आंखों के दर्द और लालिमा को कम करने में मदद करता है। नेचुरल काजल आंखों के आस पास मांसपेशियों को आराम देते है।



Click it and Unblock the Notifications
