Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
परफेक्ट शेविंग के 10 स्टेप्स
अगर आप पुरुष है तो फिर आपको जिंदगी भर शेविंग करनी पड़ेगी। भले ही आपको यह पसंद हो या न हो। कई लोगों के लिए शेविंग तकलीफदेह और असहज होती है। पर ऐसा मुख्य रूप से गलत टेक्नीक अपनाने से होता है।
अगर अच्छे दर्जे के रेजर और शेविंग क्रीम/जेल के साथ आपको सही तकनीक पता है तो आप हर बार क्लीन और क्लोज शेव करने में कामयाब रहेंगे। सही शेविंग टेक्नीक दर्द पहुंचाने वाले रेजर बर्न और इनग्रोन हेयर से भी बचाएगा। आइए हम आपको सही और आरामदायक शेविंग के कुछ स्टेप्स बताते हैं। शेविंग के बाद की खुजली को कैसे मिटाएं

स्टेप 1 : तैयारी
शेविंग करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें। इससे खरोंच लगने की स्थिति में इंफैक्शन नहीं होगा। साथ ही आप रफ एक्सफोलीएटिंग क्रीम से एक्सफोलीएट भी कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा और दाढ़ी को शेविंग के लिए और अच्छे से तैयार करेगा।
स्टेप 2 : दाढ़ी को मुलयम बनाना
फेसक्लोथ को गर्म पानी में भिंगा कर 30 सेकेंड तक अपनी दाढ़ी पर लगाए रखें। इससे त्वचा और बाल मुलायम बनेगी।
स्टेप 3 : शेविंग क्रीम लगाना
हथेली पर शेविंग क्रीम लेकर इसे चेहरे और गले पर अपवार्ड सर्कुलर मोशन में अच्छे से लगाएं। यह सुनिश्चत करें कि यह हर उस जगह पर लग जाए जिसे आप शेव करना चाहते हैं। क्लोज और आरामदायक शेव के लिए नए रेजर का इस्तेमाल करें।
स्टेप 4 : दाढ़ी के ऊपरी हिस्से की शेविंग
दाढ़ी की ऊपरी हिस्से की शेविंग के लिए दाढ़ी के ऊपर से जॉ—लाइन तक लंबा स्ट्रोक लें।
स्टेप 5 : गले और ठुड्डी की शेविंग करना
ठुड्डी और गले की शेविंग के लिए गले के निचले हिस्से से ऊपर की दिशा में शेविंग करें। इससे रेजर बर्न और इनग्रोन हेयर की समस्या नहीं होगी।
स्टेप 6 : क्लोजर शेव पाना
क्लोजर शेव पाने के लिए आप अपने हाथ से त्वचा को चुस्त कर सकते हैं।
स्टेप 7 : ऊपरी होंठ की शेविंग
ऊपर होंठ की शेविंग के लिए इसे सामने के दांतों के जरिए फैलाकर कसने की कोशिश करें। अब ऊपर से नीचे की दिशा में शेविंग करें।
स्टेप 8 : रेजर को धोना
हर स्ट्रोक के बाद रेजर को धोएं ताकि बालों के जरिए यह जाम न हो जाए।
स्टेप 9 : टच अप्स
चेहरे पर से अतिरिक्त शेविंग क्रीम को गर्म पानी से धो लें और उस जगह को ढूंढने की कोशिश करें जहां पर शेविंग क्रीम न लगा हो। अपने रेजर को गीला करके इस हिस्से की शेविंग करें।
स्टेप 10 : मॉइस्चराइज
शेविंग के बाद एल्कोहलयुक्त आफटरशेव के बजाय ऐसे टोनर का प्रयोग करें, जिसमें विटामिन और ऐलो का अर्क हो। एल्कोहल त्वचा को ड्राई कर देता है जिससे नुकसान की संभावना बनी रहती है। शेव पूरा हो जाने के बाद मॉइस्चराइजर्स का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
