Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
पुरुषों के लिये जरुरी फैशन टिप्स
ढंग से कपड़े पहने पुरुषों की ओर ना केवल लड़कियां बल्कि खुद पुरुष भी अक्सर आकर्षित हो जाते हैं। सलीके से कपड़े पहनने पर इंसान के चरित्र का पता चलता है, खासतौर पर पुरुषों का। कई बार ऐसा होता है कि पुरुष अपने कपडे़ पहनने के ढंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते और फैशन तथा ड्रेसिंग को महत्व नहीं देते। आज हम आपको इस आर्टिकल में पुरुषों के फैशन और कपडे़ पहनने के ढंग के बारे में जानकारी देगें। अगर आप सही प्रकार, रंग और ढंग के कपड़े पहनेगें तो आपके अंदर एक अलग सा ही आत्मविश्वास आएगा। तो चलिये जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण जरुरी फैशन टिप्स।
कम हाईट वाले पुरूषों के लिए ड्रेसिंग टिप्स

पुरुषों के लिये जरुरी फैशन टिप्स
कपड़ों का चुनाव
पुरूषों को ढीले कपड़े नहीं पहनने चाहिये। आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिये जो आपके ऊपर अच्छे से फिट हों।
कपड़ों का रख-रखाव
हो सकता है कि किसी दिन आपको ऑफिस जाने के लिये देरी हो रही हो और आप सिकुडे़ हुए कपड़े पहन लें। इससे आपकी बुरी छाप लोगों पर पडे़गी। अपने कपड़ों को साफ-सुथरा और मेंटेन कर के रखें।
सादगी
लोगों को कई बार गलतफहमी हो जाती है कि चमकदार कपड़े पहनने से दूसरे लोग उन्हें बहुत पसंद करेगें। यह लोगों का ध्यान खींचने में मदद तो करता है पर गलत ढंग से। इसलिये हमेशा सिंपल और साफ-सुथरे रहें।
पुराने कपड़ों से तौबा करें
कई पुरुषों की आदत होती है कि वह एक ही कपड़े को कई बार पहनते हैं। यह कोई अच्छी बात नहीं है। पुराने और फेड हो चुके कपड़ों को तुरंत ही खुद से दूर कर दें।
आप पर किस रंग के कपड़े अच्छे लगते हैं
अगर आपको पता होगा कि आप पर किस रंग के कपड़े अच्छे दिखते हैं, तो आप और भी ज्यादा अच्छे लग सकते हैं। अगर आप गोरे हैं तो आप पर हर प्रकार के कपड़े अच्छे लगेगें। लेकिन अगर आप का रंग दबा हुआ है तो आपको सोंच समझ कर कपड़े चुनने होगें।



Click it and Unblock the Notifications
