गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2014 के रेड कार्पेट पर ना केवल महिला सेलेब्रिटी ही फैशनेबल अंदाज में नजर आई, बल्कि कुछ मेल सेलेब्रिटियों ने भी फैशन के नाम पर मुकाबला जीत लिया। मेल सेलेब्रिटियों की बात करें तो लियोनार्डो डिकैप्रियो, यूशर, चैनिंग टैटम आदि के साथ-साथ मिशेल डॉगल्स भी काफी अच्छे लग रहे थे। आइये देखे हैं कुछ मेल सेलेब्रिटियों के फैशनलेबल अंदाज।
मैथ्यू मैककोनॉगे
मैथ्यू ने रेड कार्पेट पर वेल्वेट बॉटल ग्रीन कोट पहन कर सबका ध्यान आकर्षित कर लिया।
लियोनार्डो डिकैप्रियो
लियोनार्डो के लुक को कोई दूसरा बीट नहीं कर सकता। रेड कार्पेट पर ब्लैक टक्सीडो, ब्लैक बो और कफ लिंक्स पहन कर वह क्या कहर ढा रहे थे।
ब्रेडली कूपर
यह आपका दिल उड़ा सकते हैं। जेट ब्लैक टक्सीडो और साइड स्वेप्ट बाल ब्रेडली पर काफी अच्छे दिख रहे थे।
यूशर
अमरीका के बेस्ट सिंगर यूशर ने भी रेड कार्पेट पर अपनी प्रस्तुति पेश की। वे काफी स्टाइलिश लग रहे थे।
सीन कोंब
सीन भींड से कुछ अलग दिख रहे थे। सीन ने अपने ब्लैक टक्सीडो को ओवर साइज बो से मैच किया था।
चैनिंग टैटम
लाखों दिनों की धड़कन चैनिंग ने रेड कार्पेट पर सभी का दिल मोह लिया था। जेट ब्लैक टक्सीडो के साथ उन्होनें बहुत ही पतली टाई धारण कर रखी थी।
मिशेल डॉगल्स
मिशेल डॉगल्स अपने स्टाइलिश लुक्स और फैशनेबल अंदाज की वजह से जाने जाते हैं। मिशेल काले रंग के कपड़ों में काफी स्टाइलिश लग रहे थे।
जोन
एंजलीना जोली के पिता जोन कभी भी सफेद स्कार्फ पहनना नहीं भूलते हैं। अगर आपको नहीं पता है तो हम बता दें कि इसके पीछे कोई राज है।
माइक टायसन
माइक टायसन ने स्टाइलिश प्रिंटिड ब्लैक टक्सीडो पहना था।
टॉम हैंक्स
जब बात गोल्डन ग्लोब के मेन फैशन की बात आई तो टॉम हैंक्स देखने में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। उन्होनें ब्लैक टक्सीडो, वाइट शर्ट को बो टाइ के साथ पहन रखा था।
मैट डामोन
रेड कार्पेट पर मैट अपनी वाइफ के साथ आए थे, वो भी काफी अच्छे दिख रहे थे।
क्रिस हेम्सवर्थ
मैथ्यू मैककोनॉगे की ही तरह क्रिस ने भी कुछ एक जैसा ही पहन रखा था। रॉयल ब्लू वेल्वेट कोट किस पर काफी फब रहा था।
जिमी फॉलोन
काली टक्सीडो और पीछे किये हुए बालों में जिमी काफी स्मार्ट दिख रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications


