Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
10 सिंपल ग्रूमिंग टिप्स जो बना दे आपको स्मार्ट और हैंडसम
किस पुरूष को अच्छा नहीं लगेगा कि वह आकर्षक दिखे। पर इसके लिये जतन करने पड़ते हैं। आपको कई चीजों को दैनिक रूप से करना होता है ताकि आपके चेहरे और शरीर पर निखार आ सकें और हर कोई पूछे कि, जनाब, आपकी खूबसूरती का राज क्या है।
READ: पुरूषों के लिए नाक के बाल काटने के 7 तरीके
हैंडसम और गुड लुकिंग लड़के, आज कल हर किसी की नज़रों में पहले आते हैं। इसलिये बस कुछ बातों को ध्यान में रखें। सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए हम आपको कुछ विशेष टिप्स बता रहे हैं:

1) जीन्स का क्रेज और लुक:
जीन्स का फैशन कभी आउट नहीं होता है, खासकर स्लीमर जीन्स का। इन्हे पहनने से बॉडी का ब्लड़ सर्कुलेशन नहीं रूकता है और आप पर हमेशा फबती भी है। बस आपको अपनी उम्र के हिसाब से सही रंगों का चयन करना होगा। डेनिम जीन्स हमेशा सही रहती है। अपनी बार्डरोब में उसे जरूर शामिल करें।

2) बड़ी हुई आईब्रो को करें हल्का:
एकदम से सपाट न रहें, हल्की बड़ी हुई आईब्रो को ट्रिम कर लें।

3) दाड़ी नहीं है तो ना रखें:
चेहरे पर कुछ जगह दाढ़ी और कुछ जगह खाली हिस्सा, बिल्कुल भी अच्छा नहीं दिखता। दाढ़ी के साथ एक्सपेरिमेंट ना करें और हमेशा क्लीन शेव बने रहें।

4 ) ओल्ड स्पाइस, एक्स डिओ से कहीं ज्यादा बेहतर
इस में ऐसी महक आती है जो आपकी महिला मित्रों को आकर्षित कर सकती है। आपको एक्स डिओ छोड़ कर ओल्ड स्पाइस लगाना चाहिये क्योंकि यह आपको मर्दाना बनाता है।

5) नाक के बाल काट लें:
पुरूषों की नाक के बाल बहुत ज्यादा बढ़ते हैं। ऐसे में डेट पर जाने से पहले नाक के बाल काट लें। इससे सामने वाले को आप से घिन नहीं आएगी।

6) गर्दन के बाल हटा लें:
जब शेव करें तो संभाल कर गर्दन के बाल भी ट्रिम कर लें। ये शर्ट पहनने पर बहुत भद्दे दिखते है।

7) पीठ के दाने:
कई पुरूषों को पीठ में छोटे-छोटे पस भरे दाने होते हैं, इनका उपचार करें। सही साबुन का इस्तेमाल करें और जरूरत पड़ने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सम्पर्क करें।

8) रूखी-सूखी दाढ़ी को ट्रिम करें:
दाड़ी को बढ़ने न दें, अगर आप रखना ही चाहते हैं तो ट्रिम कर लें। ड्राई होने पर भी दाड़ी को ट्रिम करें।

9) चेहरे पर साबुन न लगाएं:
चेहरे पर साबुन लगाने से नमी चली जाती है। फेशवॉश का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा मॉश्चराइज रहेगा।

10) मुंहासों का इलाज करें:
चेहरे पर मुंहासें होने पर उनका उपचार करें। उन्हे फोड़ें नहीं और न ही उन पर साबुन लगाएं। कोई एंटीसेप्टिक क्रीम लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
