Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पुरूषों के लिए नाक के बाल काटने के 7 तरीके
पुरूषों के लिए नाक के बाल सबसे बड़ी समस्या होती है, क्योंकि उनके बालों की तरह नाक के बाल भी ज्यादा बढ़ते हैं ऐसा उनके बॉयोलॉजिकल फंक्शन के कारण होता है।
READ: पुरुषों के लिये पिंपल ट्रीटमेंट
नाक के बाल होने से नाक के रास्ते से धूल और अन्य गंदगी सीधे फेंफड़ों तक नहीं पहुंच पाती है। लेकिन जब ये बाल नाक से बाहर निकलने लगते हैं तो बहुत गंदे लगते हैं।
READ: पुरुषों के लिये जरुरी स्किन केयर टिप्स
पर इन बालों को काटना थोड़ा मुश्किल काम होता है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में नाक के बाल काटने के कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे। इन तरीकों को अपनाने से आपको दिक्कत नहीं होगी और सावधानीपूर्वक आप इन्हे काट भी लेंगे।

1. ट्रिमर:
बाजार में कई प्रकार के ट्रिमर उपलब्ध है। ऐसे में नाक के बालों को काटने वाले बैट्री फ्री ट्रिमर भी आते हैं। इससे आप आसानी से बालों को ट्रिम कर सकते हैं।

2. कैंची:
नाक के बालों को छोटी कैंची से सावधानीपूर्वक काटा जा सकता है। यह पुरूषों के द्वारा सबसे ज्यादा अपनाया जाने वाला तरीका है।

3. वैक्सिंग:
स्पा और मैन पार्लर में इन दिनों नोज वैक्सिंग बहुत प्रचलन में है। इसके लिए एक्सपर्ट होते हैं तो नाक के बालों को वैक्सिंग करके निकाल देते हैं। इसके लिए एक पूरी किट आती है।

4. इलेक्ट्रिक शेवर अटैचमेंट:
हाल ही में नाक बालों के बालों को ट्रिम करने के इलेक्ट्रिक शेवर अटैचमेंट आते हैं। इससे पुरूष, शेविंग और नाक के बाल, दोनों ही काट सकते हैं। इससे पैसे और समय दोनों की बचत होती है।

5. ट्वीज़र:
कई लोग आजकल ट्वीज़र का इस्तेमाल करते हैं। इससे नाक के बालों को अच्छी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लाइट होती है जिससे आप आसानी से नाक के बालों को काट सकते हैं।

6. नोज़ क्रीम:
हेयर रिमूवल क्रीम में नोज़ क्रीम भी आती है इसे लगाकर 5 मिनट के छोड़ दें। बस नाक के बाल अपने आप साफ हो जाएंगे। बाद में रगड़कर धो लें।

7. लेज़र ट्रीटमेंट:
लेज़र से नाक के बालों को परमानेंट निकलवा दें। लेकिन इसे सिर्फ किसी एक्सपर्ट के द्वारा ही करवाया जाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
