Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पुरुषों के लिए प्राकृतिक एंटी-एजिंग टिप्स
ना केवल महिलाएं बल्कि पुरुष भी अच्छा दिखना चाहते हैं और वो ये भी चाहते हैं कि उम्र का असर उन पर कम दिखाई दे। पुरुष भी सालों साल आकर्षक दिखना चाहते हैं।
READ: परफेक्ट शेविंग के 10 स्टेप्स
बाजार में ऐसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं जो कि आपको अच्छी स्वास्थ्यप्रद त्वचा प्रदान कर सकते हैं वो भी कई सालों तक बिना झुर्रियों के। कुछ लोग कोस्मेटिक प्रोडक्टस इस्तेमाल करते हैं पर वो इस बात पर ज्यादा विश्वास नहीं करते हैं।
जीवनशैली और आहार में बदलाव और साथ ही व्यायाम नहीं करने से पुरुषों में उम्र का असर ज्यादा तेजी से दिखाई देने लगता है। हम आपको कुछ एंटी-एजिंग टिप्स बता रहे हैं जिनसे आप बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकते हैं।
READ: 10 सिंपल ग्रूमिंग टिप्स जो बना दे आपको स्मार्ट और हैंडसम
आइये देखते हैं ऐसे ही कुछ प्राकृतिक तरीके जिनसे आप उम्र के प्रभाव को और साथ ही झुर्रियों को भी कम कर सकते हैं।

सोना
पूरी नींद नहीं लेने से भी उम्र का असर दिखाई देने लगता है। आँखों के नीचे काले घेरों से बचने के लिए रोजाना कम से कम 8 घंटों की नींद जरूरी है। सोने से दिमाग को और त्वचा की कोशिकाओं को आराम मिलता है और त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।

धूम्रपान
यदि आप सालों साल जवां त्वचा चाहते हैं तो धूम्रपान की आदत छोड़ दें। स्मोकिंग करने वाले लोगों की उम्र ज्यादा दिखाई देती हैं, क्यों कि इसमें मौजूद निकोटीन से त्वचा पर झुर्रियां और लाइन होती हैं।

शेविंग
शेविंग हर पुरुष के लिए एक जरूरी चीज है, लेकिन जो ध्यान देने वाली बात है वो है कि आप शेविंग गरम पानी के साथ करें और शेव के बाद लोशन लगाएँ और शेव वाली जगह पर मोश्चुराइजर लगाएँ जिससे त्वचा अच्छी होगी।

एल्कोहल
उम्र के असर को कम करने के लिए जरूरी है कि आप शराब से दूर रहें क्यों कि एल्कोहल से रुधिर वाहनियाँ जरूरत से ज्यादा फैल जाती हैं।

व्यायाम
त्वचा को द्रढ़ बनाए रखें और मांसपेशियों को सही बनाए रखने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। दमकती और स्वास्थ्यवर्धक त्वचा के लिए रोजाना व्यायाम करें।

क्लींजर
दूध से दिन में दो बार त्वचा की क्लींजिंग करें, इससे त्वचा की कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाया जा सकता है, यह एक अच्छी एंटी-एजिंग औषधि है।

मसाज
सप्ताह में कम से कम दो बार बॉडी मसाज जरूर लें, इससे रक्त का संचार सही होता है और उम्र का असर कम दिखाई देता है।

हरी सब्जियाँ
पालक और फलियाँ जैसी हरी सब्जियाँ त्वचा के लिए कारगर एंटी-एजिंग तत्व हैं। ध्यान रखें कि आपके आहार में हरी पत्तेदार सब्जियाँ जरूर हों।

सूरज की धूप से दूर रहें
उम्र के प्रभाव को कम दिखाने के लिए सूरज की तेज धूप से बचकर रहें। जब भी बाहर धूप में निकलें तो सनस्क्रीन लगाकर निकलें। सूरज की तेज किरणें त्वचा को क्षतिग्रस्त कर सकती हैं और झुर्रियां भी पैदा कर अकती है।

पानी
अच्छी त्वचा के लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना भी आवश्यक है। उचित मात्रा में पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है और त्वचा फ्रेश और जवां रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
