Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
इस सीज़न पुरूष लाएं अपने वॉर्डरोब में ये कलेक्शन
जरूरी नहीं की सिर्फ लड़कियों के कपड़ों का ही फैशन बदलता है। मानते हैं कि लड़कों के लिए लिमिटेड ऑप्शन होते हैं लेकिन उनके कपड़ों का ट्रेंड और फैशन भी मौसम के हिसाब से बदलता है। हर साल उनके वॉर्डरोब के लिए भी कुछ नया आ ही जाता है।
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम पुरूषों को बताएंगे कि ऑफ्टर मानसून, वो अपने कलेक्शन में क्या परिवर्तन लाएं और कौन सी तरह की ड्रेस को खरीदें। तो आइए जानते हैं पुरूषों के लिए लेटेस्ट कपड़ों का फैशन:

1. प्लीट्स:
90s का स्टाइल वापस आ गया है, हल्के से ऊंचे पैंट दुबारा ट्रेंड में आ गए हैं, इन्हे विंटेज स्टाइल नाम दिया जाता है। अगर आप फैशन के साथ चलना चाहते हैं तो कम से कम एक रंग का प्लीट्स जरूर खरीद लें।

2. सफेद डेनिम:
डेनिम का ट्रेंड कुछ समय से वापस आ गया। ऐसे में आप भी अपने कलेक्शन में कुछ शामिल करें। सफेद रंग की डेनिम जैकेट खरीदें, ये सेक्सी दिखती है। सर्दियों में भी काम आएगी और आपकी वॉर्डरोब में जान आ जाएगी। इसे एथनिक के अलावा किसी भी ड्रेस के साथ पहना जा सकता है।

3. फ्लोरल प्रिंट:
फ्लोरल प्रिंट का कुछ भी कपड़ा खरीदें। टी-शर्ट, शर्ट या पैंट भी ले सकते हैं। सबसे अच्छी शर्ट रहेगी। डार्क कलर की फूलों के प्रिंट वाली शर्ट आप किसी भी तरह के पैंट या जींस पर पहन सकते हैं।

4. जॉगर्स:
कौन् कहता है कि जॉगर्स को सिर्फ जिम में या वॉक पर ही पहन सकते हैं। आजकल आप लोगों को इन्हे पहनकर आउटिंग करते हुए देख सकते हैं। मार्केट में काफी स्टाइलिश और फैशनेबल जॉर्गस मिलते हैं। तो देर किस बात की है, जाइए और कम से कम दो जॉगर्स खरीद लाइए।

5. रिप एंड रिपेयर:
इस जींस का ट्रेंड कभी नहीं जाता है। फैशन के नाम पर यह कहीं-कहीं से फेडेड और फटी हुई सी लगती है। ये काफी ग्लैमरस लुक देती है और शर्ट या टी-शर्ट पर फबती है। ऐसे में अगर आप दोस्तों के साथ अक्सर हैंगआउट करते हैं तो इसे जरूर खरीदकर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
