Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
अपना बेस्ट दिखने के लिये रोज़ कीजिये ये 7 काम
हर किसी की त्वचा या लुक हमेशा आकर्षक नहीं होता। खासतौर पर वे पुरुष जो दिखने में साधारण से लगते हैं, उन्हें अपने लुक पर काफी ध्यान देना पड़ता है।
अक्सर वे सोंचते हैं कि उन्हें अगर बढियां लुक चाहिये तो उसे पाने के लिये उन्हें सैलून जाना पड़ेगा या फिर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
पुरुषों को एक सिंपल सी बात समझनी होगी कि अगर वे आज और अभी से ही अपने लुक और बॉडी पर ध्यान देना शुरु कर दें, तो वे पहले से काफी ज्यादा हैंडसम लग सकते हैं। खुद को ग्रूम करने के लिये आज हम आपको कुछ सिंपल टिप्स देंगे, जिसे आप रोज फौलो कर सकते हैं और बेस्ट दिख सकते हैं।

सुबह की शुरुआत पानी पी कर करें
अगर आपको चमकदार स्किन चाहिये तो रोज सुबह खाली पेट पानी पियें। इससे आपके शरीर के अंदर जमी हुई गंदगी बाहर निकल जाती है और खून साफ हो जाता है।

चेहरे के अनचाहे बालों को ट्रिम करें
आपके चेहरे के बाद हर वक्त बढ़ते रहते हैं। हो सकता है कि आपने कल ही अपनी दाढ़ी को ट्रिम किया हो, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे बाल निकल जी हाते हैं जो तेजी के साथ बढ जाते हैं। इनकी वजह से चेहरा खराब लगने लगता है, तो ऐसे में उसे ट्रिम कर लें।

सनस्क्रीन का प्रयोग करें
अपने शरीर और चेहरे को घातक यूवी रेज़ से बचाने के लिये एक अच्छी सनस्क्रीन लगाएं, जिसका SPF आपकी जरुरत के अनुसार हो।

अच्छी नींद लें
अगर आप रात को अच्छी नींद नहीं लेंगे तो आपकी स्किन के नीचे डार्क सर्कल हो जाएंगे और आपका लुक थका हुआ सा दिखेगा। जरुरी है कि रात में 7 घंटे चैन से सोएं और दिन में फ्रेश हो कर ही उठें।

बाहर जाने से पहले एक्सरसाइज करें
हो सकता है कि आपको एक हफ्ते से जिम जाने का समय ही ना मिला हो, लेकिन बाहर के लोगों को ऐसा महसूस ना होने दें। इसलिये घर पर ही आधे घंटे के लिये एक्सरसाइज कर लें और फिर पार्टी आदि के लिये जाएं। इसेस आपकी बॉडी टोन्ड नजर आएगी।

मॉइस्चराइजर लगाएं
अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं क्योंकि इससे स्किन हमेशा हेल्दी दिखती है और आप फ्रेश दिखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
