Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
शादी से पहले अपने लिए शेरवानी चुनते समय हर दूल्हे को ध्यान रखनी चाहिए ये 5 बातें
आपको लगता होगा कि शादी के लिए सही साथी, वैन्यू और मैन्यू चुनना ही सबसे मुश्किल काम है तो आपको बता दें कि इनके साथ ही एक और काम भी है जो बहुत मुश्किल है।
भारत में शादी-विवाह बहुत बड़ी बात है और इस मामले में किसी भी चीज़ को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। शादी के दिन आपके कपड़ों पर लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान जाता है और इसे लेकर आपको छोटी से छोटी गलती भी नहीं करनी चाहिए।
अगर आप परफैक्ट वैडिंग आउटफिट चाहते हैं तो आपको इन बातों पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
फिटिंग पर ध्यान दें
अपनी वैडिंग शेरवानी चुनते समय उसके साइज़ पर खास ध्यान दें। परफैक्ट लुक के लिए एकदम फिट शेरवानी खरीदें। अगर आपकी शेरवानी फिट नहीं होगी तो आप दूल्हे कम और जोकर ज्यादा लग सकते हैं। इसलिए शेरवानी चुनते समय सावधानी बरतें। कंधों से शेरवानी पूरी तरह से फिट होनी चाहिए और नीचे से वो बिलकुल सीध में ही रहनी चाहिए।
लंबाई
शेरवानी की लंबाई को लेकर कोई खास नियम नहीं बनाया गया है। कुछ लोगों को घुटनों तक तो कुछ को इससे नीचे तक की लंबाई वाली शेरवानी पहनना पसंद है। अपनी बॉडी और पसंद के अनुसार आप शेरवानी की लंबाई चुन सकते हैं। अगर आपका शरीर बड़ा है तो आपको लंबी शेरवानी पहननी चाहिए। इससे आप अपने आप ही पतले दिखेंगें। वहीं पतले लोगों को घुटनों से नीचे तक की शेरवानी पहननी चाहिए जो आपको थोड़ा मोटा दिखने में मदद कर सके।
फैब्रिक
शादी की रस्में बहुत लंबी चलती हैं और ऐसे में अगर आप अपनी शेरवानी का फैब्रिक ध्यान से नहीं चुनेंगें तो शादी वाले दिन आपके खूब पसीने छूटने वाले हैं। शेरवानी का कपड़ा ऐसा होना चाहिए जिसमें आप खुलकर सांस ले सकें और जिसमें आपको कंफर्टेबल महसूस हो।
एंबैलिशमेंट
शादी वाले दिन दुल्हन ही नहीं बल्कि दूल्हे पर भी सबकी निगाहें टिकी होती हैं इसलिए आपको भी अपनी लुक पर पूरा ध्यान देना चाहिए। शेरवानी पर थोड़ी-बहुत इंबैलिशमेंट तो चलती ही है। एक खूबसूरत ब्रोच आपकी शेरवानी की चमक को और बढ़ा सकता है।
लोअर्स और जूते
अब वो ज़माना नहीं है तब आप सिर्फ चूड़ीदार या पायजामे के साथ ही शेरवानी पहन सकते थे। अब तो आप अपनी पसंद के अनुसार धोती, स्कर्ट, ट्राउज़र के साथ शेरवानी पहन सकते हैं। इसके साथ ही ऐसे जूते चुनें जो आपकी लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर दे।



Click it and Unblock the Notifications
