Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
मर्द अपना सकते हैं ये 8 बीयर्ड स्टाइल
मर्दों को अपनी दाढ़ी और मूंछ के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगता है। वहीं काफी हद तक मूंछ और दाढ़ी पर मर्दों का लुक निर्भर करता है। ज्यादातर पुरुष दाढ़ी या मूंछ ही रखते हैं।
पुरुष तो महिलाओं की तरह मेकअप या फिर कोई ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते नहीं हैं लेकिन वो अपनी मूंछों और दाड़ी से ही अपने स्टाइल को परफैक्ट बना लेते हैं।
मैगजीन में कोई बीयर्ड स्टाइल देखकर या अपने किसी सहकर्मी के स्टाइल से प्रभावित होकर पुरुष भी अपना मेकओवर करवा लेते हैं।
अगर आप भी अपना बीयर्ड स्टाइल चेंज कर कुछ नया ट्राई करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको बीयर्ड लवर्स के लिए कुछ खास स्टाइल के बारे में बताते हैं। आजकल ये बीयर्ड स्टाइल मर्दों के बीच काफी फेमस हो रहे हैं।

हो सकता है कि ये बीयर्ड स्टाइल आप घर पर या किसी सैलून में ना बनवा सकें। इसके लिए आपको किसी बीयर्ड या माउस्टेक स्टाइलिस्ट की मदद लेनी पड़ सकती है। लेकिन यकीन मानिए ये बीयर्ड स्टाइल अपनाने के बाद आपकी सोशल मीडिया अकांडट पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ जाएगी।

शॉर्ट स्टबल बीयर्ड
अगर आप अपने पैरेंट्स के दबाव में आकर मूंछे या दाढ़ी नहीं रख पा रहे हैं तो आपको ये स्टाइल अपनाना चाहिए। शेव करने के 15 दिन के अंदर की आप शॉर्ट स्टबल बीयर्ड वाला लुक पा सकते हैं।

मैस्सी बीयर्ड विद इंपीरियल स्टाइल माउस्टेक
फिल्म रामलीला में रणवीर सिंह ने इस स्टाइल की शुरुआत की थी। इंपीरियल माउस्टेक के साथ क्लीन शेव आपको आकर्षक बना देगी। अगर आप मैस्सी बीयर्ड पर इंपीरियल माउस्टेक रखते हैं तो ये आपको दूसरों से कुछ अलग लुक देगी।

काउबाउ माउस्टेच विद क्लीन शेव
ये स्टाइल काफी पुराना है लेकिन आज भी पुरुष इस स्टाइल को अपनाते हैं। इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस पूरे चेहरे को क्लीन शेव रखकर मूछे रखनी हैं। जब अच्छी तरह से मूछों की ग्रोथ आ जाए तो आप इन्हें ट्रिम करते रहें।

ग्रूम्ड बीयर्ड विद माउस्टेक एंड गोएटी
ये फुल बीयर्ड स्टाइल नहीं है। इसमें बीयर्ड थोड़ी दूरी से शुरु होती है और शुरुआत में इसकी शेप भी बनी होती है। ये बीयर्ड स्टाइल नेकलाइन तक जा सकता है। होंठो के नीचे एक गोएटी और मूंछे इस लुक को हाइलाईट करती हैं।

सर्कल बीयर्ड (फ्रेंच स्टाइल)
सभी उम्र के पुरुष ये बीयर्ड स्टाइल अपना सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने इस स्टाइल को सबसे ज्यादा लेाकप्रिय बनाया है। जवान लड़कों से लेकर उम्रदराज पुरुष भी इस स्टाइल में बड़े आराम से जंच जाते हैं।

वैन डाइक बीयर्ड विद क्लीन शेव
पॉपुली पेंटर एंथनी वैन डाइक ने इस स्टाइल को फेमस किया है। ये बीयर्ड स्टाइल बनाना काफी आसान है। इसमें ज्यादातर गोएटी और चिन के नीचे के बालों पर ध्यान दिया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
