Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
मर्दों की दाढ़ी के पीछे छिपे है कई फायदेमंद राज
सांइटिफिकली यह प्रूव्ड हो चुका है कि अगर पुरुष दाढ़ी रखना शुरु कर दें, तो स्किन से रिलेटेड कई प्रॉब्लम्स को कम किया जा सकता है। आइए जानते है इस बारे में -
हल्की बीयर्ड लड़कों पर खूब जंचती हैं। इन दिनों हल्की बीयर्ड का तो मानो ट्रेंड ही चल रहा है। पार्टी हो या फेस्टिवल लड़के बीयर्ड रखनाा काफी पसंद करते है। लेकिन पुरुषों को जानकर खुशी होगी कि दाढ़ी रखना न सिर्फ फैशन के तौर पर बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
सांइटिफिकली यह प्रूव्ड हो चुका है कि अगर पुरुष दाढ़ी रखना शुरु कर दें, तो स्किन से रिलेटेड कई प्रॉब्लम्स को कम किया जा सकता है। आइए जानते है इस बारे में

हानिकारक यूवी किरणों से बचाती है
दाढ़ी अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाती है। इससे टैनिंग की प्रॉब्लम कम होती है।कई शौध इस बात का दावा करते है कि दाढ़ी की वजह से सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणों से दाढ़ी बचाव करती है। इससे स्किन कैंसर का खतरा टलता है।

बनी रहती है नमी
तेज हवा की वजह से चेहरे पर ड्रायनेस आ जाती है। लेकिन दाढ़ी रखने से स्किन में नमी बनी रहती है, जिससे स्किन सॉफ्ट रहती है। दाढ़ी से चेहरा रुखा और बेजान हो जाने से बच जाता है और स्किन मॉइश्चराइज रहती है।

इंफेक्शन से बचाव
एयरबोर्न बैक्टीरिया दाढ़ी होने पर मुंह में नहीं पहुंच पाते हैं। इससे गले में इंफेक्शन का डर नहीं होता और ठंड से बचाव भी होता है। दाढ़ी से बॉडी का टेम्परेचर मैंटेन रहता है। ऐसे में पॉलेन एलर्जी, सर्दी जुकाम और अस्थमा से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

रिंकल्स नहीं होते
दाढ़ी रखने से चेहरे पर धूल और मिट्टी का असर कम पड़ता है और नमी बनी रहती है। इससे झुर्रियों की प्रॉब्लम कम होती है।

स्किन प्रॉब्लम नहीं होती
जिन्हें पिंपल्स की प्रॉब्लम होती है वे रेग्युलर शेव करते हैं तो उनके पिंपल्स कटने छिलने या उनमें इंफेक्शन का डर होता है। दाढ़ी रखने से यह प्रॉब्लम कम होती है। दाढ़ी रखने से स्किन पर धूल, मिट्टी और धूप का असर कम होता है। इससे चेहरे का ग्लो बना रहता है।

एजिंग
दाढ़ी से चेहरे के सेबेसियड ग्लैंड्स कवर्ड रहते हैं। इनसे नमी बनाए र खने वाले ऑयल निकलते हैं, जो एजिंग की प्रॉब्लम को कम करते है।



Click it and Unblock the Notifications
