Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
चाहिए विराट कोहली जैसी बियर्ड, तो अजमाएं ये घरेलू नुस्खें
हाल ही में कुछ समय पहले मीडिया में विराट की दाढ़ी या बीयर्ड के इंश्योरेंस को खबरें वायरल हो रही थी। विराट पर बीयर्ड लुक काफी जंचता भी है। विराट ही नहीं आजकल कई यंगस्टर्स बियर्ड लुक को फॉलो करते है। आजकल पुरुषों में बियर्ड रखने का ट्रेंड काफी पॉपुलर हो रहा है।
कॉलेज गॉइंग बॉयज हो या फिर ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल पुरुष। हर किसी को बियर्ड रखना काफी लुभा रहा है। हो भी क्यूं ना बियर्ड में पुरुष स्मार्ट और स्टाइलिश नजर आते है। लेकिन कुछ पुरूषों के साथ परेशानी ये भी है कि उनकी दाढ़ी जल्दी नहीं बढ़ती हैं ऐसे में वह तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। मगर उससे कोई फायदा नहीं होता।

अगर आप भी बियर्ड रखने के शौकीन है और दाढ़ी को जल्दी लंबा करना चहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनको अपनाकर 1 हफ्तें में दाढ़ी को आकर्षक बना सकते हैं।
दालचीनी और नींबू
दालचीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ करके सूती कपड़े से पोछ लें। मगर ध्यान रहे जिन लोगों को नींबू या दालचीनी से एलर्जी हो उनको इस पेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा में जलन पैदा हो सकती है।
नारियल का तेल
जिस तरह बालों की ग्रोथ के लिए नारियल तेज एक अच्छा ऑप्शन है। उसी तरह नारियल का तेल दाढ़ी बढ़ाने में भी मदद करता है। तेल में करी पत्ती को डालकर उबाल लें। जब यह ठंडे हो जाए तो अपनी दाढ़ी पर हल्की मालिश करें। शेव करने से पहले हमेशा गुनगुने पानी में थोड़ा सा नारियल डालकर अच्छे से चेहरा धो लें।
आंवला
आंवला में बालों की ग्रोथ बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते हैं। दाढ़ी को बढ़ाने के लिए 20 मिनट तक चेहरे पर आंवला तेल लगाएं। हफ्ते में फर्क दिखाई देने लगेगा। इसके लिए अलावा आप चाहे तो सूखा आंवला भी खा सकते हैं।
यूकेलिप्टस तेल
यूकेलिप्टस तेल भी दाढ़ी को बढ़ाने का काम करता है। इस तेल को अकेले न लगाएं वरना आपको खुजली की शिकायत हो सकती है आप इसमें जैतून या तिल के तेल में मिलाकर लगाएं। इससे आपको रिजल्ट अच्छे दिखेंगे।
डाइट बदले
इन घरेलू तरीकों को अपनाने के साथ ही आपको अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव भी करना चाहिए। बालों की ग्रोथ के लिए आवश्यक तत्व बहुत जरुरी होते है, अपनी डाइट में विटामिन बी1, बी6 और बी12 भी शामिल करें। रोजाना इन विटामिन्स युक्त आहार को लेने से बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ने लगेगी। इसके अलावा आपको स्वीट्स और फास्ट फूड को अवॉइड करें। इनकी बजाय फ्रूट्स, दूध, दही, नट्स और सोया प्रॉडक्ट्स और बॉडी को हाइड्रेट करने वाले ड्रिंक्स लें।
नो स्मोकिंग
अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो आपका घनी दाढ़ी और मूंछों का सपना पूरा होना मुश्किल हो सकता है। इसका असर आपकी फेशियल हेयर ग्रोथ पर भी पड़ता है। एक्सपर्ट की मानें तो सिगेरट में मौजूद निकोटिन बॉडी को न्यूट्राइंट्स अब्जॉर्ब करने से रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी कम कर देता है। जिसकी वजह हेयर ग्रोथ में प्रॉब्लम आती है।
पानी पीएं
जल्दी से दाढ़ी बढ़ाना चाहते हैं तो अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करें। आहार में पौष्टिक तत्वों को शामिल करने से शरीर को संपूर्ण पोषण मिलता है। दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी के जरूर पीएं। सही मात्रा में पानी पीने से बालों के विकास में मदद मिलती है।
मसाज करें
जैसे बालों की ग्रोथ के लिए स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए मसाज की जरुरत होती है। दाढ़ी बढ़ाने के लिए दिन में 2 बार मसाज जरूर करें। मसाज करने से बालों की ग्रोथ होने लगती है। आप चाहे तो आंवला, जैतून और नारियल तेल को मिलाकर मालिश कर सकते हैं। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
