Latest Updates
-
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना
लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए पुरुषों के लिए ग्रूमिंग टिप्स

आजकल ग्रूमिंग पर लड़कियां ही नहीं लड़के भी ध्यान देते है। वो दिन गए जब लोग सोचते थे कि लड़कियां ही लड़कों को आकर्षित करती हैं। समय के साथ लड़कों की सोच में भी बदलाव आया है। लड़के भी पर्सनल हाइजीन और ग्रूमिंग पर ध्यान देने शुरु हो गए है। क्योंकि इस मॉर्डन एरा में लड़कियां काफी डिमांडिंग हो गई है।
आजकल लड़कियों को अपनी केयर करने वाले और पर्सनैलिटी मेनटेन करने वाले लड़के ज्यादा पंसद आते हैं। तो अगर आप भी किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो ये टिप्स काम आ सकते हैं... अगर आप अपनी ग्रूमिंग पर ध्यान देते है तो आप लड़कियों को आसानी से इम्प्रेस कर सकते है।
अगर आप अभी भी थोड़ा सा कंन्फ्यूज है तो हम आपको बता रहे है कि कैसे आप अपनी ग्रूमिंग पर ध्यान दे सकते हैं।

साफ सुथरे रहें
लड़कियां सबसे पहले आंखों से ऑब्जर्ब करती है, वो पहले आपके हाइजीन स्टेंडर्ड को ऑब्जर्ब करती है। पर्सनल हाइजीन अब पुरुषों के लिए उनके लाइफस्टाइल के लिए जरुरी हिस्सा बन गया है। कोई भी महिला एक ऐसे पुरुष से आकर्षित नहीं होगी जिसकी आर्मपिट में से प्याज की तरह बदबू आती हो। ओरल केयर भी पर्सनल हाइजिन का हिस्सा होता है। इसलिए अपने दांतों को हमेशा साफ रखें। क्योंकि जब आप किसी लड़की से या महिला से बात करेंगे तो सबसे पहले आपके दांत ही दिखेंगे, सच मानिए आपके पीले दांत देखकर आपका इम्प्रेशन थोड़ा डाउन ही होगा, ख्याल रखें जब आप किसी लड़की से बात कर रहे हैं तो आपके मुंह से सांसो की बदबू नहीं आ रही हो। एक लड़की सबसे पहले लड़कें का हाइजीन स्टैंडर्ड देखती है।

कान और नाक के बालों को साफ रखें
पुरुषों के कान और नाकों पर बाल आसानी से देखने को मिल जाते है। अगर आप कान और नाक के बाल समय समय पर साफ नहीं करते है तो ये आपको उम्रदराज दिखा सकते हैं और इससे लोगों में भी ये मैसेज जाता है कि आप अपने शरीर के प्रति लापरवाह हैं। नाक और कान के बाल साफ हों तो आपका चेहरा भी क्लीन लगता है।

नाखूनों को छोटे रखें
पुरुषों के हाथों में बढ़े हुए नाखून बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते है। आपके नाखून आपकी पार्टनर से ज्यादा नहीं बढ़े होने चाहिए। और न ही उसमें मैल या धूल भरी होनी चाहिए। हमेशा नेल क्लीपर यूज करें और अगर हो सकें तो खुद को साफ दिखाने के लिए मौके मौके पर आप भी मैनीक्योर और पेडीक्योर का सहारा ले सकते है।

मॉश्चराइजर
पुरुषों का लिप बाम महिलाओं के लिप बाम की तुलना में बहुत ही सस्ते और आसानी से मार्केट में मिल जाते है और आजकल ग्रूमिंग के लिए पुरुषों के लिए जरुरी है कि वो खुद को मॉश्चराइज्ड रखें। कोहनी, घुटनों और बाकी ड्राई स्किन पर भी मॉइश्चराइजर लगाएं।

दाड़ी को दे नया लुक
आजकल बीयर्ड लुक वैसे भी फैशन में है। लेकिन अगर आपको बीयर्ड रखना पसंद है तो उनकी ग्रूमिंग पर भी ध्यान दें। ध्यान रखें कि आपकी दाढ़ी आपके चेहरे के हिसाब से हो और ट्रिम हो। मार्केट में बीयर्ड की केयर के लिए कई तरह के प्रॉडक्ट मिलते है। जैसे तेल और लॉशन जिनसे आप अपने बीयर्ड को एक्स्ट्रा केयर दे सकते है।

सनस्क्रीन जरूरी
अगर आप सोचते हैं कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल केवल लड़कियां ही करती हैं तो ऐसा नहीं है। धूप से आपकी त्वचा में भी टैनिंग, जलन और लालपन की समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

एक्सरसाइज
महिलाएं शारीरिक रुप से हष्टपुष्ठ और गठीले कदकादी वाले पुरुष पसंद करती है। व्यायाम से आपको अच्छे दिखने में मदद होती है। आपके मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। व्यायाम करने से आपका शरीर का गठन मजबूत रहता है।



Click it and Unblock the Notifications











