Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरुष अपनी सख्त त्वचा से ऐसे हटाएं ब्लैकहेड्स
ब्लैक हैड्स त्वचा के पोर्स में गंदगी जमने या फिर त्वचा में बनने वाले तेलों के जमने से होता है। इससे बचने के कई तरीके हैं। चेहरे की त्वचा का ख्याल रखना है तो फेशियल कराएं। फेशियल कराना सिर्फ महिलाओं के लिए ही जरुरी नही है बल्कि पुरुषों को भी कराना चाहिए। क्योंकि ब्लैकहेड्स की समस्या से पुरुष भी परेशान रहते है। फेशियल त्वचा के पोर्स की गहरे से सफाई करता है और ब्लैक हैड्स को हटाने में मदद करता है। हालांकि महिलाओं की स्किन थोड़ी नर्म और कोमल होती है तो जल्दी ब्लैकहेड्स निकल जाते है। लेकिन पुरुषों की त्वचा थोड़ी सख्त होती है तो ब्लैकहेड्स की समस्या ज्यादा होती है।
त्वचा को ब्लैक हैड्स से बचाने के लिए सूरज की सीधी रोशनी से बचाकर रखें और ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट यूज करने से बचे इसके अलावा बहुत ज्यादा पसीना आने से भी ब्लैक हैड्स हो जाते हैं। कुछ घरेलू उपायों से ब्लैक हैड्स को घर बैठे ही झट से दूर किया जा सकता है।

आज पुरुषों के चेहरे के हिसाब से कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे है जिससे वो ब्लैकहेड्स की समस्या से बच सकते है।
अंडे की सफेदी
अंडे की सफेदी को चेहरे पर लगाए, इसका मास्क लगाने से ब्लैक हैड्स नहीं होते हैं और जो होते हैं वो जड़ से गायब हो जाते हैं।
शहद और दूध
शहद और दूध के घोल को कॉटन से चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। ये त्वचा को मुलायम बनाता है और ब्लैक हैड्स को दूर करता है।
बैकिंग सोडा
बैकिंग सोडा को पानी में मिलाए और ब्लैक हैड्स पर लगाएं। ये चेहरे को पोरो को साफ करता है। इसको साफ करने के बाद माश्चराईजर लगाएं। इसका यूज कर आप आसानी से ब्लैक हैड्स से निजात पा सकते है। इसके लिए इसे और आवश्कतानुसार पानी लेकर मिक्स करें। इसके बाद इसे ब्लैक हैड्स में लगाएं और सूख जाने के बाद साफ पानी से धो लें।
आलू के पेस्ट
तीन या चार कच्चे आलू छील लें और इन्हें अच्छी तरह से पीस लें। पीसे हुए आलू का पेस्ट चेहरे पर हो रहे है ब्लैक हेड्स वाले प्रभावित जगह पर लगा लें और 20 मिनट होने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो दे। इससे आपके चेहरे के ब्लैकहेड्स निकाल जाएंगे।
दही और ओटमील
दही और ओटमील का यूज कर आसानी से ब्लैक हैड्स से निजात पा सकते है। इसके लिए इन दोनों को लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे नाक में अच्छी तरह से लगा लें। जब ये सूख जाएं तो साफ पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
