Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
घर पर ही तैयार करें बियर्ड ऑयल और पाएं घनी-काली रौबदार दाढ़ी
एक समय था जब क्लीन शेव, चॉकलेटी बॉय का लुक फेमस हो चला था लेकिन आजकल पुरुषों में दाढ़ी बढ़ाने का ट्रेंड आ गया है। लोग इसे फैशन स्टेटमेंट मानते हैं। कई शोध भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि लड़कियों को दाढ़ी वाले मर्द काफी पसंद आ रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ उनके जेहन से फिलहाल के लिए क्लीन शेव लड़कों का क्रेज उतर गया है। अध्ययन के मुताबिक लड़कियों को दाढ़ी वाले पुरुष ज्यादा स्मार्ट, कूल और सेक्सी लगते हैं। पुरुषों की दाढ़ी की वजह से ही वो उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हैं।

सभी लड़कों के दाढ़ी की ग्रोथ अच्छी हो, ये जरूरी नहीं
ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि सभी लड़कों की दाढ़ी की ग्रोथ हो और वो अच्छे भी दिखे। कुछ मर्दों के चेहरे पर दाढ़ी सही ढंग से नहीं आ पाती है और इसकी वजह से उनका लुक अच्छा नहीं बन पाता है। इन दिनों दाढ़ी थोड़ी लंबी रखने का ट्रेंड छाया हुआ है लेकिन ऐसा तभी मुमकिन हो पायेगा जब आपके दाढ़ी की ग्रोथ बहुत अच्छी और हेल्दी हो।
जिस तरह से लड़कियां अपने लंबे और खूबसूरत बालों के लिए मेहनत करती हैं, ठीक उसी तरह आपको भी परफेक्ट दाढ़ी के लिए थोड़ी मेहनत की जरूरत है। आप अपनी दाढ़ी को सिर के बालों की तरह शैम्पू करें। इनमें तेल लगाएं और थोड़ा मसाज करें। आपको मार्किट में इस समय कई तेल मिल जाएंगे जो खासतौर से दाढ़ी के लिए हैं। मगर आप घर पर ही स्पेशल बियर्ड ऑयल तैयार कर सकते हैं और अपनी दाढ़ी को घना बना सकते हैं।

घर पर बियर्ड ऑयल बनाने के लिए सामग्री
ऑयल बनाने और रखने के लिए एक शीशे की बोतल
नारियल या बादाम तेल
एसेंशियल ऑयल
आई ड्रॉपर

जानें घर पर बियर्ड ऑयल तैयार करने की आसान विधि
आप इस ऑयल को तैयार करने के लिए शीशे की बोतल लें क्योंकि प्लास्टिक के मुकाबले इसमें रखा तेल ज्यादा समय तक रहता है। आप पहली बार ये ऑयल बना रहे हैं तो इसके लिए आप छोटी बोतल का इस्तेमाल करें।
अब आप इसमें कोई भी सामान्य तेल डालें। पहली बार तैयार करने वाले लोग कोशिश करें कि आप ये ऑयल कम मात्रा में ही लें। आप इसके लिए कोकोनट ऑयल, बादाम तेल, आंवला का तेल, एलोवेरा ऑयल, ब्राह्मी तेल, जोजोबा ऑयल आदि में से कोई भी जो आपके पास उपलब्ध है वो ले लें।
बोतल में तेल डालने के बाद आप किसी पुराने आई ड्रॉपर की शीशी में से ड्रॉपर निकाल लें। इसे अच्छे से साफ कर लें। अब अपनी पसंद की खुशबू वाले एसेंशियल ऑयल की 4 से 5 बूंदे ड्रॉपर की मदद से तेल की शीशी में डालें।
लगभग सभी एसेंशियल ऑयल अच्छे होते हैं। आपको जिसकी महक ज्यादा पसंद है, आप उसका चुनाव कर लें।
दोनों चीजों को बोतल में डालने के बाद इसका ढक्कन लगाकर अच्छे से मिला लें। अब ये ऑयल आपके इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप इसे दिन में कम से कम दो बार लगाएं। आप रात में इस ऑयल से अपनी दाढ़ी का मसाज करें और रात भर लगा रहने दें। अगली सुबह इसे धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
