Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
लड़कियों से ज्यादा लड़कों की होती है ऑयली स्किन, गर्मियों में ऐसे रखें ध्यान!
गर्मियां आते ही ऑयली स्किन की समस्या ज्यादा होने लगती है। ऑयली स्किन की परेशानी सिर्फ लड़कियों को ही नहीं होती है, लड़कियों के मुकाबले, लड़कों में ये समस्या ज्यादा होती है। लड़कों के स्किन में ज्यादा ऑयल जमा होता है। स्किन पर ज्यादा ऑयल जमने से कई स्किन रिलेटेड कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स (Tips) लेकर आए हैं जिसे आप इस गर्मी में ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं।

पीएं खूब सारा पानी
ऑयली स्किन से निजात पाने के लिए खूब सारा पानी पीएं। पानी पीने से चेहरा हाइड्रेड रहता है। इससे आपके चेहरे पर ऑयल नहीं जमेगा। खूब सारा पानी पीने से शरीर से पसीना निकलेगा जो शरीर को टॉक्सिन निकालने का भी काम करता है।

ऑरेंज पील-ऑफ फेस मास्क
इसे बनाने के लिए एक कप में जेलेटिन के 2 चम्मच और चार चम्मच संतरे का रस लेकर मिलाएं। गर्म पानी में इस प्याले को थोड़ी देर रखें और फिर मिश्रण के पिघलने पर इसे त्वचा पर फेसमास्क की तरह लगा लें। फेस मास्क के सूख जाने पर से पील-ऑफ मास्क उतार लें।

मिल्क फेस मास्क
दूध में काफी सारे पोषक तत्व होते हैं जो कि त्वचा को खूबसूरत और पोषित बनाते हैं। दूध का इस्तेमाल पील-ऑफ मास्क के रुप में करना लाभकारी होता है। इसे बनाने के लिए एक कप में जेलेटिन के 2 चम्मच और चार चम्मच दूध लेकर मिलाएं। गर्म पानी में इस प्याले को थोड़ी देर रखें और फिर मिश्रण के पिघलने पर इसे त्वचा पर फेसमास्क की तरह लगा लें। फेस मास्क के सूख जाने पर से पील-ऑफ मास्क उतार लें।

अंडे की जर्दी से बना पील-ऑफ मास्क
अंडे की जर्दी और नींबू के रस को आपस में मिलाकर भी पील-ऑफ मास्क बना सकते हैं जो त्वचा को गहराई से साफ करता है। इसे बनाने के लिए एक अंडे का सफेद भाग एक प्याले में लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस लेकर मिला लें। इसे ब्लैंड कर इसमें जेलेटिन मिलाएं। गर्म पानी में इस प्याले को थोड़ी देर रखें और फिर मिश्रण के पिघलने पर इसे त्वचा पर फेसमास्क की तरह लगा लें। फेस मास्क के सूख जाने पर से पील-ऑफ मास्क उतार लें।

डेली रुटीन में इन टिप्स को करें फॉलो
क्लींज़िंग : यह करने से चेहरे के सभी पोर्स खुल जाते हैं और उनमें से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है। क्लीजिंग कराते समय इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे को गुनगुने पानी से ही धोएं।
टोनिंग : क्लींज़िंग कराने के बाद टोनिंग ज़रूर करवाते हैं। इसे करवाने से पोर्स बंद हो जाते हैं और वापस गंदगी चेहरे पर जमा नहीं हो पाती।
स्क्रीबिंग : ऑयली स्किन के कारण नाक के आसपास ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए ब्लैकहेड रिमूवर स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है। इससे न सिर्फ ब्लैकहेड्स साफ होंगे, बल्कि कील-मुंहासों से भी छुटकारा मिल जाएगा।
माश्चराइज़र : किसी भी अच्छी कंपनी की माश्चराइज़र क्रीम लगा सकते हैं। इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है।
सनस्क्रीन : सूरज के संपर्क में आते ही त्वचा ऑयली हो जाती है। इसलिए, ऐसी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, जो त्वचा को ऑयली होने से बचा सके।

खानपान का रखें ध्यान
फ्राइड चीजें खाने से स्किन ज्यादा ऑयली बनती है। इसलिए गर्मियों में ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करें जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो जैसे खीरा, संतरा, ब्रोकली, नारियल पानी, नींबू, केला, तरबूज और दाल।



Click it and Unblock the Notifications
