Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
महिलाओं से अलग स्किन होती है पुरुषों की, स्किन केयर भी अलग होना चाहिए
महिलाओं ही नहीं, पिछले काफी समय से पुरुष भी अपने स्किन केयर, लुक्स और ग्रूमिंग को लेकर काफी अवेयर हुए लेकिन ज्यादातर पुरुषों को ये बात पता नहीं होती है कि उनकी स्किन लड़कियों से बहुत अलग होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग उन्हीं लड़कियों वाले ब्यूटी टिप्स को ही फॉलो करते रहते हैं। लेकिन पुरुषों को अपनी त्वचा के मुताबिक अलग तरह से अपने स्किन केयर की जरुरत होती है। आइएं आपको बताते हैं कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स जिनसे पुरुष भी अपनी स्किन को बना सकते हैं खूबसूरत और दिख सकते हैं स्मार्ट।

स्क्रब का करें इस्तेमाल
डेड स्किन, ब्लैक हैड्स और व्हाइट हैड्स रिमूव करने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब करें। इससे चेहरे पर निखार तो आएगा साथ ही त्वचा भी जवां रहेगी। पुरूषों की स्किन थोड़ी कठोर होती है, महिलाओं की तुलना में तो उनके लिए चावल से बना स्क्रब सही रहता है। चावल में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाये जाते है। जो त्वचा की रंगत को निखारता है। इसे बनाने के लिए आधा कप दही में दो बडे चम्मच चावल का आटा मिलाएं और नहाने से पहले इसे पूरे शरीर पर लगाएं, 10 मिनट के बाद धो लें।

शेव करते हुए रखे ध्यान
पुरूषों को कई बार शेव करने में ज्यादा दिक्कत होती है क्योकि उनकी त्वचा हार्ड होती है। इसलिए शेव करने से पहले नींबू का रस या शेविंग जेल लगाएं। इससे शेव आसानी से बन जाती है और साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि फोम का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। याद रखें, शेव कर लेने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोना भी उतना ही जरूरी है ताकि रोमछिद्र वापस बंद हो जाएं और उनमें धूल आदि का प्रवेश न होने पाए। यह त्वचा को साफ व स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें
सिर्फ शेविंग के दौरान ही नहीं, अपनी त्वचा का ध्यान हमेशा ही रखना चाहिए। अच्छा स्किन हाइजीन बनाए रखें। कोई अच्छा मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें। सेंसिटिव स्किन के लिए अलग तरह के मॉइश्चराइजर आते हैं। दिन में दो बार किसी अच्छे फेसवॉश से चेहरा धोएं। जैसा कि हम बात कर चुके हैं कि पुरुषों की त्वचा का सामना धूल और प्रदूषण से अधिक होता है इसलिए उनकी त्वचा की नमीं का खोना लाजिमी है। ऐसे में रोज सोने से पहले व नहाने के बाद उन्हें हल्के मॉश्चयराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, ताकि त्वचा की नमी ना खोने पाए और आप फटी व रूखी त्वचा से बच पाएं।

सनस्क्रीन है जरूरी
अक्सर लड़के बिना सन प्रोटेक्शन यूज किए ही सीधे धूप में निकल जाते हैं, जिससे वो धूप की यूवी किरणों की सीधे चपेट में आते है। देखा जाएं तो पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक धूप में निकलते हैं। ऐसे में धूप से बचाव की जरूरत आपकी त्वचा को तो और अधिक होती है। सामान्यतः एसपीएफ 30 युक्त सनस्क्रीन आपकी त्वचा को धूप से बचाने में कारगर है। आप अपनी त्वचा के हिसाब से भी सनस्क्रीन का चुनाव कर सकते हैं।

साबुन का ध्यान से करें चुनाव
पुरुषों को साबुन के चयन में महिलाओं से भी अधिक समझदारी बरतने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुरुषों का डेली रुटीन में महिलाओं से अधिक धूल, ऑयल और प्रदूषण के सम्पर्क में आते हैं। इसलिए त्वचा के प्रकार के हिसाब से साबुन का चुनाव करें। ऑयली स्किन के लिए फ्रूट या जेल बेस साबुन और ड्राइ स्किन के लिए क्रीम बेस साबुन लें।



Click it and Unblock the Notifications
