Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Dressing Sense For Men: ब्राउन मुंडो की वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए ये 5 तरह के आउटफिट
आपने लड़कियों के मुंह से कभी वाइट, टॉल एंड हैंडसम जैसी लाइन्स नहीं सुनी होगी, अगर उनसे उनके पसंद के लड़कों के बारें में पूछा जाए तो टॉल, डार्क एंड हैंडसम मुंडे ही पसंद होने की बात वो कहेंगी। लड़के अपने डार्क स्किन डोन को लेकर कभी अपना जी ना जलाया करें, क्योंकि लड़कियों को ब्राउन मुंडे ज्यादा पसंद आते हैं। लेकिन डार्क स्किन टोन लड़कों के साथ एक समस्या होती है वो है उनके कपड़ों के लेकर सेंस। उनको ऐसा लगता है कि उनपर कोई कपड़ा अच्छा नहीं लगता है, लेकिन इसमें एक छोटी सी गलती होती है वो है उनके कपड़ों का सेलेक्शन। डार्क स्किन टोन वाले लड़के अपने आउटफिट को सेलेक्ट करने को लेकर काफी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर वो सही सेलेक्शन के साथ आउटफिट कैरी करेंगे तो बस लड़कियों को उन पर फिदा होने से कोई नहीं रोक सकता। तो आइये जानते हैं कि डार्क स्किन टोन के लड़कों के पास किस-किस तरह के आउटफिट होने चाहिए और उनको कपड़े खरीदते वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

Dressing Sense For Men: डार्क स्किन टोन वालें लड़कों के लिए आउटफिट
लड़कों की ऐसी सोंच होती है कि उनको गुड लुकिंग दिखने के लिए महंगे और ढेर सारे कपड़ों की जरूरत होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उनको कॉस्टली कपड़ो की नहीं बल्कि सही सलेक्शन और क्वालिटी वाले कपड़ो की जरूरत होती है।

Dressing Sense For Men: ब्लैक जींस-
सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप स्मार्ट भी है और डैशिंग भी हैं, तो आपको अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए एक ब्लैक कलर की जींस को जरूर रखना चाहिए। ब्लैक जींस को आप किसी भी रंग की शर्ट और टीशर्ट के साथ मैच करके पहन सकते हैं। लेकिन ब्लैक जींस को खरीदते समय इस बात का खयाल रखें कि आप जेट ब्लैक जींस को ही खरीदें, आप फेडेड ब्लैक जींस को थोड़ा सा अवॉइड करें। जैट ब्लैक जींस आपके लुक को निखार देता है।

Dressing Sense For Men: ब्लैक टी-शर्ट-
आप टी-शर्ट तो कई तरह की पहनते हैं, अलग अलग कलर और डिजाइन की भी पहनते हैं, लेकिन एक प्लेन ब्लैक टी-शर्ट को जरूर अपनी वॉर्डरोब में रखें। ब्लैक टी-शर्ट को आप पैंट, ट्राउजर, या ब्लैक, ब्लू, कलर की जींस के साथ कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपको टी-शर्ट के ऊपर चेक शर्ट पहनना पसंद है तो ब्लैक टी शर्ट आपके लुक को इनहैंस करती है। आपका इसमें काफी हैंडसम नजर आते हैं।

Dressing Sense For Men: चेक शर्ट-
आप प्लेन शर्ट या कैजुअल शर्ट तो पहनते ही हैं, लेकिन आपके पास चेक शर्ट भी होना चाहिए, इसे भी आप किसी भी रंग की जींस या ट्राउजर के साथ कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ही ये काफी वर्सेटाइल भी होती है, चेक शर्ट को आप टी-शर्ट के ऊपर भी आराम से पहन सकते हैं। ये आपके लुक को पूरा करती है।

Dressing Sense For Men:एक हुडी-
हुडी हर डार्क स्किन टोन वाले लड़के के पास होनी चाहिए। विंटर में आप हुडी लुक को आराम से कैरी करते हैं। ये काफी स्टाइलिश भी लगता है। लेकिन जब आप हुडी को खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें की आगे से ओपन यानि की चेन वाली हुडी को खरीदें। इसे आप चेक लगाकर और ओपन करके शी-शर्ट के साथ भी पहन सकते हैं।

Dressing Sense For Men: पार्टी या फंग्शन के लिए ब्लजर
पार्टी पर जानें के लिए आपके पास ब्लेजर जरूर होना चाहिए। लेकिन ब्लेजर को खरीदते वक्त इस बात का खयाल रखें कि ग्रे कलर का ब्लेजर खरीदें अगर अभीतक कोई ब्लेजर आपके पास नहीं है। ग्रे कलर का ब्लेजर काफी वर्सेटाइल होता है। इसे आप ब्लैक या वाइट शर्ट के साथ आराम से मैच करके पहन सकते हैं।

Dressing Sense For Men: इन बातों का रखें ध्यान-
1.आप ब्राउन मुंडे हैं इसलिए आप ब्राउन कलर से दूर रहें। इसके साथ ही ऑरेंज, पीला, गुलाबी जैसे वाइब्रेंट कलर के आउटफिट पहनने से परहेज करें।
2.अगर आप डार्क कलर का सूट पहनते हैं तो उसके साथ हमेशा लाइट रग की शर्ट पहनें।
3.वाइब्रेंट कलर आपके रंग को और डार्क कर देते हैं इसलिए न्यूट्रल कलर को चुनें
Disclaimer- इस लेख में बताई गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। अमल करने से पहले इससे संबंधित स्पेशलिस्ट से से सलाह जरूर लें



Click it and Unblock the Notifications
