Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Men's Fashion: लड़कों के लिए 8 शर्ट स्टाइलिंग टिप्स, आपकी पर्सनालिटी पर लड़कियां हो जाएंगी फिदा

लोग कहते हैं कि प्यार किसी से भी हो सकता है, उसकी पर्सनालिटी, उसका चेहरा, रंग रूप मायने नहीं रखता है, मायने रखता है तो बस प्यार..प्लीज यहां पर थोड़ा सा स्टॉप हो जाएं। प्यार की ये फिलॉसफी अब पुरानी हो गई है। आज के वक्त में खूबसूरती, स्टाइल, पर्सनालिटी, लड़के का ग्लैमरस अंदाज ये सब लड़कियों को भाता है। अच्छा दिखना और स्टाइल में दिखना ही काफी मायने रखता है। आज के वक्त की लड़कियों को ब्वॉयफ्रेंड बनाने, उनके साथ डेट पर जाने पर जाने के लिए परफेक्ट लड़के चाहिए होते हैं, स्मार्ट लड़के चुनने में वो कोई गलती नहीं करना चाहती हैं। इसलिए हम आपको यहां आपको अपनी शर्ट को सेलेक्ट करने को लेकर स्टाइल टिप्स दे रहे हैं, क्योंकि शर्ट से ही आपकी पर्सनालिटी निखर कर सामने आती है। इसलिए शर्ट का सेलेक्शन कैसे हो, कौन सा रंग, डिजाइन, फैब्रिक को आप अपनी शर्ट के लिए सलेक्ट करें। जिससे आपका इंप्रेशन लड़कियों पर सीधे जाकर जम जाए। उनके मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकले 'WOW'।

Men's Shirt Styling Tips: शर्ट स्टाइलिंग टिप्स
अगर आप भी लड़कियों के मुंह से अपने लिए सैक्सी और हॉट शब्द सुनना चाहते हैं तो आपको शर्ट पहननी चाहिए। शर्ट में आपका लुक स्मार्ट दिखताा है। हर आदमी को शर्ट को लेकर कुछ खास और जरूरी स्टाइलिंग टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

Men's Shirt Styling Tips: क्लासी दिखने पर फोकस करें
यहां पर हम ये नहीं कर रहे कि आपको शर्ट पर ढेर सारा पैसा खर्च कर है। लेकिन आपको क्लासी दिखने पर फोकस करना होगा। जिससे आप स्मार्ट से स्मार्टर लुक को कैरी कर सकें। इसके लिए आपको अपनी वॉर्डरोब में ये तीन कलर- वाइट, ब्लैक और ब्लू कलर की शर्ट को जरूर रखें। ये तीनों कलर के रंग आपको क्सासी दिखने में मदद करते हैं। साथ ही इसे आप किसी भी लुक, जैसे ऑफिस, पार्टी, गेट टुगेदर, डेटिंग लुक सब इसमें आ जाता है, जिसे आप आराम से पहन सकते हैं। किसी भी आउटफिट के साथ ये शर्ट आराम से कैरी की जा सकती है। जो आपको क्लासी लुक देता है।

Men's Shirt Styling Tips: शर्ट पर कितना पैसा खर्च करें-
शर्ट तो आपको 200 रूपये से लेकर 2 लाख तक की भी मिलती है। लेकिन आप को अपनी शर्ट के लिए कम से कम हजार रूपये लेकर 1500 रूपये तक खर्च करना चाहिए। जी हां...देखिए अगर आप सस्ती शर्ट खरीद लेते हैं तो आप के पास क्वांटिटी तो आ जाएगी, लेकिन क्वालिटी नहीं मिल पाएगी। इसलिए शर्ट की क्वालिटी में समझौता ना करके कम शर्ट खरीदें, लेकिन विद क्वालिटी ही खरीदें।

Men's Shirt Styling Tips: शर्ट के फैब्रिक का जरूर ध्यान रखें-
आप जब शर्ट खरीदें तो उसके फैब्रिक का जरूर ध्यान रखें। अच्छी शर्ट आपको कॉटन और लाइक्रा फैब्रिक में मिल जाएगी। ये दोनों ही फैब्रिक आपके लिए अच्छे हैं। क्योंकि लाइक्रा फैब्रिक थोड़ा स्ट्रैच मटेरियल वाला होता है, जिसे आप आराम से कैरी कर सकते हैं।

Men's Shirt Styling Tips: शर्ट का पैटर्न कैसा हो ?
आपको अपने शर्ट के पैटर्न पर खास खयाल रखना होगा, अगर आप पैटर्न वाली शर्ट को खरीदना चाहते हैं। आपको इस बात पर अपना फोकस रखना होगा कि बड़े पैटर्न की शर्ट आप ना ही खरीदें। इससे आपके लुक का सत्यानाश हो सकता है। आप स्मॉल पैटर्न की शर्ट खरीदें। इसके साथ पैटर्न वाली शर्ट खरीद रहे हैं तो एक जैसे पैटर्न की ही शर्ट लें। अलग-अलग पैटर्न वाली शर्ट को अवॉइड करें। आप सलमान खान नहीं है जो आप कुछ भी पहनेंगे और लड़कियों को अच्छा लगेगा, तो इसलिए पैटर्न शर्ट लेने से पहले इस रूल को जरूर फॉलो करें।

Men's Shirt Styling Tips: शर्ट का कॉलर कैसा होना चाहिए ?
जब भी आप शर्ट पहनने पहनते हैं तो सबकी नजर आपके कॉलर से लेकर आपके चेहरे तक जाती है। इसलिए क्लासी लुक के लिए आपको शर्ट के कॉलर पर ध्यान देना होगा कि कॉलर कैसा हो। इसलिए जब भी आप शर्ट खरीदने जा रहे हो तो बटन डाउन कॉलर वाली शर्ट खरीदे, इसके साथ आप चाइनीज कॉलर की शर्ट भी ले सकते हैं। इसमें भी आप क्लासी नजर आएंगे।

Men's Shirt Styling Tips: शर्ट में पॉकेट ?
अपने शर्ट लुक को इनहेंज करने के लिए आपको बिना पॉकेट वाली शर्ट लेनी चाहिए। अगर आप किसी फॉर्मल पार्टी या मीटिंग के लिए जा रहे हों तो बिना पॉकेट वाली शर्ट को कैरी करें।

Men's Shirt Styling Tips: तीन टाइप की शर्ट जरूर वॉर्डरोब में रखें-
आपको अपनी अलमारी में तीन तरह की शर्ट को जरूर रखना चाहिए। फॉर्मल शर्ट, जिसे आप ऑफिस, फॉर्मल पार्टी, डेटिंग, मीटिंग के लिए पहन सकते हैं। वाइट, ब्लैक, लाइट ब्लू, लाइट पिंक कलर के फॉर्मल शर्ट। दूसरी तरह की शर्ट है सेमी फॉर्मल, जिसमें पोल्का डॉट शर्ट, लेनिन शर्ट,डार्क कलर की शर्ट आती है। तीसरा है पैटर्न वाली शर्ट, जिसे आप पार्टीज, डेट पर जानें के लिए पहन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
