Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरुषों के चेहरे के लिए बेस्ट कोरियन स्किन केयर टिप्स, जो बनाएंगी आपको अट्रैक्टिव
क्लीन और क्लियर स्किन किसी पसंद नहीं होती है। आजकल की लाइफस्टाइल और प्रदूषण की वजह से बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाना इतना आसान नहीं है। बेदाग और चमकदार स्किन के लिए ना केवल लड़कियां बल्कि लड़के भी अपनी स्किन केयर रुटीन को फॉलो करते हैं।

वहीं इन दिनों कोरियन स्किन केयर काफी ट्रेंड में बना हुआ है। कोरियन लड़के अपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं। चलिए जानते हैं लड़कों के लिए बेस्ट स्किन केयर रुटीन।

क्लींजिंग
क्लींजिंग स्किन के लिए बहुत जरुरी होती है। कोरियन स्किन केयर और आम स्किन केयर में ऑयल का फर्क होता है। कोरियन क्लींजिंग में ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है वहीं आम क्लींजिंग में ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑयल फ्री क्लींजिंग से चेहरे का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है इसलिए कोरियन स्किन केयर में ऑयल बेस्ड क्लींजिंग की जाती है। इससे ना केवल डेड स्किन हटती है बल्कि नेचुरल ऑयल बना रहता है।

वाटर थेरेपी लड़को के लिए
केरियन अपनी त्वचा की देखभाल के लिए वॉटर थेरेपी का खास ध्यान देते है। पानी में सीरम मिलाकर चेहरे पर चेहरे लगाया है जिससे चेहरे के ब्लैक हैड्स साफ होते है वहीं पिंपल जैसी समस्याएं नहीं होती है।

स्क्रब
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए स्क्रब करना जरुरी होता है। लड़के अक्सर धूप ज्यादा रहते है ऐसे में उनके लिए स्क्रबिंग ज्यादा जरुरी होती है। त्वचा की देखभाल के लिए माइल्ड और नेचुरल चीजों का स्क्रब करें। हफ्ते में एक ही बार स्क्रब करना चाहिए। ज्यादा स्क्रब करने से स्किन खराब हो सकती है।

टोनर
त्वचा की देखभाल के लिए टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। टोनर का इस्तेमाल कर स्किन पर चमक आती है।

सीरम
इन दिनों त्वचा की देखभाल के लिए सीरम का इस्तेमाल काफी ट्रेंड में है। लड़कों की अपनी त्वचा की देखभाल के लिए सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। स्किन टोन के हिसाब से सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। दाग धब्बे के निशान हटाने के लिए आप विटामिन सी वाला सीरम का इस्तेमाल करें। विटामिन सी वाला सीरम का इस्तेमाल कर त्वचा को ब्राइट बनाया जा सकता है। फाइन लाइन्स को कम करने के लिए आप एंटी एजिंग सीरम का इस्तेमाल कर सकते है।

मॉइश्चराइजर
स्किन केयर के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल बहुत ही जरुरी होता है। चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है। कोरियन लड़के त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते है। चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है साथ ही स्किन हेल्दी और शाइनिंग बनी रहती है।

फेस शीट मास्क
कोरियन पुरुष अपनी त्वचा की देखभाल के लिए फेस शीट मास्क का इस्तेमाल करते है। मास्क शीट का इस्तेमाल कर 15 मिनट में स्किन ग्लोइंग हो जाती है। मास्क शीट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें । मास्क की को महीने में दो बार यूज कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
