Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Kpop BTS सिंगर जंगकुक का स्टाइल है बेहद अलग, आप भी ले सकते हैं इंस्पिरेशन
जब भी मेन्स फैशन व स्टाइल की बात आती है तो अक्सर रणवीर सिंह का नाम ही सबसे पहले लिया जाता है। लेकिन KPop BTS Singer जंगकुक उर्फ जीन जंग-कुक का सटल स्टाइल भी काफी इंस्पायरिंग है। वह एक असाधारण कलाकार और डांसर होने के अलावा, एक फैशन जानकार भी है। उनके स्टाइल की खास बात यह है कि उनका स्टाइल काफी मिनिमल होने के बावजूद भी काफी यूनिक है।

जंगकुक ने महज 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू हुआ था, इसके बाद से वह अपने गानों के अलावा अपने स्टाइल से भी सबको काफी इंप्रेस करते हैं। तो चलिए आज हम आपको सिंगर जंगकुक के कुछ ऐसे फैशन ट्रेन्ड्स के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें आप भी बेहद आसानी से कैरी कर सकते हैं-

सटल स्टाइल में खुद को करते हैं कैरी
जंगकुक के स्टाल की सबसे अच्छी बात यह है कि वह बहुत अधिक लाउड कपड़े नहीं पहनते हैं और इसलिए उनके स्टाइल को अधिकतर पुरूष बेहद आसानी से कॉपी कर सकते हैं। वह अक्सर अपने क्लासिक मोनोटोन लुक में नजर आते हैं, जो उनके यंगर वाइब को हाइलाइट करता है।

लेयरिंग को देते हैं प्राथमिकता
अगर आपने कभी नोटिस किया हो, तो जंगकुक आमतौर पर लेयरिंग करना पसंद करते हैं। हालांकि, लेयरिंग करना इतना भी आसान नहीं है लेकिन जुंगकुक के लिए यह बेहद ईजी है। वह अलग-अलग टेक्सचर और टोन को लेयर करने में एक्सपर्ट हैं, जो उनके आउटफिट व लुक्स को भीड़ से अलग बनाता है।

ट्रेवल स्टाइल में देते हैं सबको मात
ट्रेवलिंग के दौरान अमूमन लोग ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करते हैं, जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश लुक भी दें। इस मामले में जंगकुक का कोई सानी नहीं है। वह अपने सिंपल बेसिक्स को भी एक्सेसरीज, लेयरिंग और कलर कॉम्बिनेशन के जरिए अपने स्टाइल को एक यूनिक टच देते हैं।

समर वाइब्स है इंस्पायरिंग
अगर समर्स कलर्स में खुद को स्टाइल करने की बात हो तो यकीनन जंगकुक के लुक को एक बार फॉलो करना तो बनता है। सिंगर जंगकुक को अक्सर पेस्टल कलर्स में रॉक करते देखा जाता है। जहां अधिकतर पुरूष पिंक कलर से दूरी बनाते हैं, वहीं जंगकुक को पिंक कलर को अपने वार्डरोब में शामिल करने में कोई परहेज नहीं है। द बैंग्टन बॉय का स्टाइल यकीनन काफी इंस्पायरिंग है।



Click it and Unblock the Notifications
