Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
समर्स में स्टाइलिश दिखने के लिए पुरूष ट्राई कर सकते हैं यह हेयरस्टाइल्स
गर्मियों का मौसम आ चुका है और यह वक्त है नए स्टाइल को एक्सप्लोर करके अपना खुद का फैशन स्टेटमेंट बनाने का। यूं तो ज्यादातर लड़कियां अपनी सुंदरता को बनाए रखने और खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती हैं, हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि पुरूष खुद पर ध्यान ना दें। लड़कों के लिए भी स्टनिंग दिखना और उनके स्टाइल स्टेटमेंट को बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुरूषों के लिए कुछ ऐसे ही हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जो उन्हें रिफ्रेशिंग व स्टाइलिश लुक देंगे-

शॉर्ट स्लिक्ड बैक लुक
तपिश भरे मौसम में गर्मी को हराना आसान नहीं है, लेकिन आप इस हेयरस्टाइल की मदद से ना सिर्फ स्टाइलिश दिख सकते हैं, बल्कि गर्मी को भी आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इस कूल हेयरस्टाइल में बालों को साइड्स से शेव किया जाता है और पीछे के हेयर्य को छोटा किया जाता है। वहीं, आगे के हेयर्स को पीछे की ओर कॉम्ब करके सेट करें।

पोम स्किन फेड लुक
जब बाहर मौसम गर्म हो, तो अपने हेयर्स को एक बेहतरीन लुक देने के लिए आप इस हेयरस्टाइल की मदद ले सकते हैं। यह कूल पॉम्प हेयरस्टाइल को Layrite या Suavecito जैसी किसी चीज़ के साथ स्टाइल किया जाता है।

फॉक्स हॉक
फॉक्स हॉक उन स्टाइल्स में से एक है जो वास्तव में कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होती क्योंकि यह असाधारण दिखती है। इस बार भी यह हेयरस्टाइल हर बार की तरह पुरूषों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप समर्स में थोड़ा स्टाइलिश लुक चाहते हैं तो यह हेयरस्टाइल यकीनन आपको काफी पसंद आएगा।

अंडरकट एंड लॉन्ग हेयर ऑन टॉप
यह हेयर स्टाइल वास्तव में बहुत ही कूल दिखता है चाहे मौसम कितना भी गर्म क्यों न हो। अगर आप एक हैंडसम हंक लुक क्रिएट करना चाहते हैं तो समर्स में इस हेयरस्टाइल को क्रिएट करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ आप लाइट बियर्ड लुक भी कैरी कर सकते हैं।

साइड पार्ट हेयरकट
यह हेयर कट पुरुषों का क्लासिक हेयरकट है। एक सर्जिकल पार्ट और अंडरकट का मिश्रण हेयरकट को हाईलाइट करता है। यह गर्मियों के लिए एक बेहतरीन हेयरकट माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
