Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shah Rukh Khan:शाहरुख खान के आइकॉनिक फैशन लुक को अपनी डेट पर जाने के लिए करें कॉपी

बॉलीवुड का बादशाह यानि की शाहरुख खान 30 सालों से लोगों के दिलों में राज करते आ रहे हैं। इसके साथ ही इतने लंबे वक्त तक वो सिल्वर स्क्रीन के किंग बनें हुए हैं। उनके तख्त को कोई एक्टर हिला नहीं पाया है। शाहरुख खान जिस तरह से अपनी एक्टिंग और पर्दे पर अपने रोमांस के लिए जाने जाते हैं, वैसे ही उनका फैशन सेंस और स्टाइल लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। शाहरूख की हर फिल्म में उनका फैशन गेम बिल्कुल अलग होता है। फिल्म के पर्दे के आने के बाद से लेकर सालों तक लोग शाहरूख के स्टाइल को कॉपी करते हैं। इस बार जब आप अपनी डेट पर जा रहें हो तो शाहरूख के स्टाइल को जरूर कॉपी करें। आपके शाहरुख लुक को देखकर आपकी डेट जरूर इंप्रेस हो जाएगी।आइये जानते हैं कि आप शाहरुख खान की कौन-कौन सी फिल्मों के स्टाइल और फैशन को कैरी कर सकते हैं-

Shah Rukh Khan: कुछ कुछ होता है के राहुल
कुछ कुछ होता फिल्म के राहुल 'नाम तो सुना होगा!' जिसमें शाहरुख का आइकॉनिक लुक है। इस फिल्म में शाहरुख एक कॉलेज के कूल ब्वॉय के लुक में थे, जिन पर कॉलेज की सारी लड़कियां मरती थीं। ये फिल्म 1998 में सिल्वर स्क्रीन पर आई थी। फिल्म के आते ही कॉलेज के स्टूडेंट्स शाहरुख के इस लुक को कॉपी करने लगे थे। जिसमें शाहरूख की जैकेट, उनका COOL लिखा हुआ पेडेंन्ट, जीन्स काफी ट्रेंड पर था। आप अपनी डेट पर जाने के लिए शाहरूख के इस लुक को आराम से कैरी कर सकते हैं।

Shah Rukh Khan: कंधों पर स्वेटर के साथ राज आर्यन
शाहरूख खान ने फिल्म मोहब्बतें में राज आर्यन जिसमें अपने कंधों पर स्वेटर रखकर अपने किरदार को अमर कर दिया, और आज 17 सालों के बाद भी राज आर्यन बनने का शौक लोगों में मौजूद है। शाहरूख के इस क्लासिक लुक को उनके फैन आज भी ट्रेंड में बनाकर रखें हुए हैं। पैंट-शर्ट, साथ में बिना रिम का चश्मा और कंधों पर सजाया हुआ उनका स्वेटर आज भी हर लड़की को दिवाना बनाने के लिए काफी है। आप इस लुक को फरवरी के मौसम में आराम से कैरी करते हुए अपनी डेट पर जा सकते हैं। इस लुक को देखकर ये पक्का है कि आपकी पार्टनर आपकी फैन हो जाएगी।

Shah Rukh Khan: कल हो ना हो के अमन माथुर
क्या पता कल हो ना हो, इस डायलॉग ने लोगों के दिलों को जीत लिया था। फिल्म कल हो ना हो में शाहरूख का अमन माथुर का किरदार लोगों ने हाथों हाथ लिया था। उनके स्टाइलिश और कूल कार्गो पैंट्स को लोगों ने खूब कैरी किया। और आज के टाइम में भी ये आउट नहीं हुआ है। कई सारे सेलिब्रिटीज इसे बड़े आराम से कैरी करते हैं। तो आप भी वैलेंटाइन डे पर अपनी पार्टनर के सामने अमन माथुर बन कर जा सकते हैं।

Shah Rukh Khan: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का राज
राज ने 90 के दशक में हर लड़की को अपना दिवाना बनाया हुआ था। सभी को राज जैसा ब्वॉफ्रेंड और हसबेंड चाहिए था। शाहरूख का ब्लैक लेदर जैकेट्स, चेक शर्ट, ब्लॉक-हील बूट्स, और उनकी आइकॉनिक फ़ेदर हैट ने सब का दिल जीता हुआ था। शाहरुख के राज किरदार ने आज भी लोगों के दिलों के जगह बनाकर रखी हुई है। और अक्सर देखा गया है कि फिल्मों, टीवी सीरियल्स के साथ ही यंगस्टर्स भी राज के किरदार में आ जाते है। अभी भी हल्की ठंड है तो आप भी अपने लव वन्स के पास उसका राज बन कर जाइये और वो जरूर सिमरन की तरह आपके पास आ जाएगी।

Shah Rukh Khan: लंबे बाल और बिना बटन वाली शर्ट के साथ पठान
शाहरूख के पठान किरदार जिसमें उनके लंबे और घुंघराले बाल, बिना बटन के शर्ट, कार्गो पैंट, चेन ये सब मिलकर पठान का लुक बनता है, जिसनें इन दिनो तहलका मचाया हुआ है। तो इस लुक के साथ अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाना आपको कैसा लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
