Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
फैशन में आज के हीरो को मात देते थें दिलीप कुमार, तस्वीरों में देखें उनके दीवाना बना देने वाले लुक
बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार रहने के बाद उनका निधन हो गया। दिलीप कुमार के निधन पर बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े लोगों ने शोक जाहिर किया है। दिलीप कुमार का जन्म मुहम्मद युसूफ खान के रूप में हुआ था। दिलीप कुमार बॉलीवुड में ट्रेजेडी किंग के रुप में जाने जाते थें।

उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों के साथ छह दशकों से अधिक समय तक बॉलीवुड पर राज किया था। दिलीप कुमार अपने खास स्टाइल के लिए भी जाने जाते थे। दिलीप कुमार के ड्रेसिंग स्टाइल ने बॉलीवुड में फैशन को काफी प्रभावित किया है। दिलीप एक बहुत बड़े फैशन आइकन थे। महिलाएं उनकी मुस्कान और करिश्माई आंखों की दीवानी थी। चलिए तस्वीरों में देखते हैं उनके दीवाना बना देने वाले लुक।

शर्ट के ऊपर स्वेटर
शर्ट के ऊपर स्वेटर का ट्रेंड 20 दशक में काफी देखने को मिला है। 20 दशक में शर्ट के ऊपर स्वेटर पहनना फैशन ट्रेंड था। लेकिन आपको बता दें कि दिलीप कुमार इस स्टाइल को 20 दशक से पहले ही कैरी कर चुके थे। दिलीप कुमार ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल से फैशन को काफी प्रभावित किया है।

दिलीप कुमार का खास स्टाइल
दिलीप कुमार के इस स्टाइल की बात करें तो ब्लैक ब्लेज़र, वाइट शर्ट और ब्लैक टाई पहने नजर आ रहे हैं। दिलीप कुमार का ये ट्रेडमार्क स्टाइल है।

देवदास फ्लॉन्टिंग दुपट्टे में दिलीप कुमार
दिलीप कुमार का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। दिलीप कुमार के इस स्टाइल में हम रंग तो नहीं देख सकते हैं, लेकिन उनके दुपट्टा लपेटने का स्टाइल काफी ट्रेंड में रहा था।

वाइब्रेंट ऑरेंज में सलीम दिलीप कुमार
दिलीप कुमार की फिल्म मुगल-ए-आजम 60 के दशक की सुपरहिट फिल्म है। फिल्म में दिलीप कुमार ने अकबर के बेटे सलीम का करिदार निभाया था। दिलीप कुमार के द्वारा निभाया गया किरदार आज भी यंग एक्टर्स के लिए मिसाल है। फिल्म मुगल-ए-आजम ने उस समय के फैशन को काफी प्रभावित किया था। दिलीप कुमार का ये ऑरेंज कुर्ता काफी ट्रेंड में रहा था।

पत्नी सायरा बानो के साथ दिलीप कुमार
दिलीप कुमार के स्टाइल की बात करें तो वह चेक कुर्ता पहने हुए नजर आएं। दिलीप कुमार का ये कुर्ता फिल्म रिलीज के बाद से काफी ट्रेंड में रहा था। उन्होंने इन कुर्तों को 90 के दशक से बहुत पहले से ही पहनना शुरू कर दिया था।



Click it and Unblock the Notifications
