Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Winter Grooming Tips: सर्दी के मौसम में खूबसूरत दिखने के लिए पुरुष अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स

सर्दी के मौसम में महिलाओं के साथ पुरुषों की स्किन भी ड्राई हो जाती है। गालों के साथ होंठ भी फटने लगते हैं। इस समय उत्तर भारत समेत कई राज्यों में सर्द हवाओं का कहर जारी है। ऐसे में अपने ग्रूमिंग का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन सर्द हवाओं से अपने स्किन की केयर महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी जरूरी होता है। आइए जानते हैं विंटर सीजन में पुरुष अपने ग्रूमिंग को कैसे मेनटेंन करके रख सकते हैं।
सर्दी के मौसम में पुरुष इन ग्रूमिंग टिप्स को करें फॉलो
1. बॉडी को रखें हाइड्रेट
गर्मी के मौसम के मुकाबले लोग सर्दी के मौसम में कम पानी पीते हैं। जिसके कारण आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो डिहाइड्रेशन का कारण बनता है। ऐसे में सर्दी के मौसम में आप खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। ताकि आपकी स्किन ड्राई न हो। बॉडी के डिहाइड्रेट रहने से इसका सीधा असर आपके स्किन पर पड़ता है। स्किन की सॉफ्टनेस और नमी गायब हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करते रहे।
2. नॉर्मल पानी से नहाएं
सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, जो आपकी स्किन को रूखा और बेजान बनाता है। आपको खुजली की भी समस्या होती है। ऐसे में आप कोशिश करें की गर्म पानी से न नहाए। आप नहाने के लिए गर्म पानी की जगह नॉर्मल पानी का यूज करें। इससे आपके स्किन को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।
3. सनस्क्रीन है जरूरी
सर्दी के मौसम में वातावरण में नमी के कारण स्किन ड्राई होने लगती है। गालों और होंठ का फटना भी आम हो जाता है। जिस कारण इस मौसम में स्किन का ज्यादा ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप घर से निकलने से पहले अपनी स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी और ड्राई स्किन से आपको छुटकारा मिलेगा।
4. क्लींजर का करें इस्तेमाल
क्लींजर महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी महत्वपूर्ण है। अपने स्किन पर जमी गंदगी, धूल-मिट्टी, प्रदुषण को हटाने के लिए आप क्लींजर का यूज कर सकते हैं। ये आपके स्किन से गंदगी हटाने के साथ उसे हाइड्रेट करती है। कोशिश करें की आप सुबह और शाम दोनों समय अपने फेस को क्लींजर से क्लीन करें।



Click it and Unblock the Notifications
