Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पुरुष अंडरआर्म के कालेपन से हो गए है परेशान, तो इन ट्रिक्स को करें फॉलो

अंडरआर्म पिगमेंटेशन की समस्या से न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी परेशान रहते हैं। जेनेटिक, मोटापा, केमिकल्स और सेविंग करते समय होने वाले खरोंच जैसे कई कारण इसके पीछे हो सकते हैं। अंडरआर्म का कालापन पुरुषों के लिए आम समस्या है, लेकिन कई पुरुषों के लिए ये समस्या आम नहीं होती है। ऐसे में अंडरआर्म पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए पुरुष इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. डाइट में शामिल करें फल और हरी सब्जियां
कई बार सही डाइट न लेने के कारण भी अंडरआर्म पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में विटामिन और मिनरल्स को जरूर शामिल करें। अंडरआर्म एरिया में पिगमेंटेशन को रोकने के लिए बहुत सारे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन अपनी डाइट में शामिल करें।
2. रेगुलर करें सफाई
चेहरे की तरह अंडरआर्म्स की स्किन भी काफी सेंसिटिव होती है, जिस कारण इस एरिया की सही से सफाई न होने पर आपको जलन भी हो सकती है। अंडरआर्म्स में हवा भी सही तरह से नहीं पहुंच पाती है, ऐसे में उस एरिया में बैक्टीरिया होने का खतरा ज्यादा होता है। अगर आपको अंडरआर्म पिगमेंटेशन से बचना है, तो अपने अंजरआर्म की अच्छे से सफाई करें। ऐसा करने से आपके अंडरआर्म में ज्यादा पसीना भी नहीं आएगा और आपको कालेपन से भी छुटकारा मिलेगा।
3. हॉट वैक्सिंग से रहे दूर
कई बार महिलाओं की तरह पुरुष भी अंडरआर्म के हेयर हटाने के लिए हॉट वैक्सिंग का यूज करते हैं। इतना ही नहीं हेयर रिमूवल क्रीम और थ्रेडिंग भी यूज करते हैं। ऐसे में अंडरआर्म पिगमेंटेशन से बचने के लिए आप हॉट वैक्सिंग, थ्रेडिंग जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए। वैक्सिंग की प्रक्रिया आपकी स्किन से पतली परत को हटा देती है, जिसके कारण आपके अंडरआर्म की स्किन काफी सेंसिटिव हो जाती है। ऐसे में कई बार वैक्सिंग करने से आपका अंडरआर्म का एरिया काला पड़ जाता है। इसलिए आप हॉट वैक्सिंग से बच कर रहे।
4. केमिकल वाले डिओडोरेंट्स से रहे दूर
अंडरआर्म गंध को प्रबंधित करना भी एक बड़ी परेशानी है। अंडरआर्म की बदबू से बचने के लिए हम कई तरह के परफ्यूम का यूज करते हैं। डिओडोरेंट्स में पैराबेन्स, ट्राईक्लोसन, एल्युमिनियम पाए जाते हैं, जिसके कारण आपको जलन होने लगती है। इन डिओडोरेंट्स से कई बार आपके अंडरआर्म स्किन में सूजन भी हो जाती है। ऐसे में आपकी स्किन मोटी और काली भी हो जाती है। ऐसे में आप केमिकल वाले डिओडोरेंट्स के स्थान पर केमिकल फ्री परफ्यूम और डिओडोरेंट्स चुनें।



Click it and Unblock the Notifications
