Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लैक आउटफिट में ऐसे दिखे सिद्धार्थ शुक्ला, आपको भी पसंद आएगा उनका हैंडसम लुक
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज अपना 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। टीवी के ये हैंडसम हंक लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनके स्टाइलिश लुक लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है। सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

अपनी डैसिंग फोटो शेयर करते करते हैं। सिद्धार्थ का फैशन सेंस लाखों लड़कों के लिए फैशन इंस्पिरेशन है। उनके जन्मदिन पर देखतें है उनके ब्लैक आउटफिट में बेहद कूल लुक।

ब्लैक पैंटसूट में सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला टीवी जगत के हैंडसम लड़को में आते हैं। सोशल मीडिया पर उनका कूल लुक अक्सर वायरल रहता हैं। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर पैंटसूट पहना हुआ हैं। इस ब्लैक सूट को आप पार्टी के लिए कैरी कर सकते हैं। सिद्धार्थ के ब्लैक कोट पर शिमरी वर्क किया हुआ है जो कि पार्टी के लिए परफेक्ट है।

ब्लैक श्रग और व्हाइट टीशर्ट
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का ये लुक काफी कूल है। उन्हेंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस के साथ ब्लैक श्रग कैरी किया हुआ हैं। कॉलेज बॉय इनके इस कूल लुक कौर फॉलो कर सकते हैं। सिद्धार्थ ने इस आउटफिट के साथ सिंपल हेयरस्टाइल बनाया हुआ है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट शूज पहने हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला एथनिक लुक
सिद्धार्थ शुक्ला ने दिवाली 2020 पर ब्लैक एथनिक आउटफिट कैरी किया था। उनका ये एथनिक आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। उन्होंने फुल स्लीव ब्लैक कुर्ता कैरी किया हुआ है। उनके इस कुर्ते पर गोल्डन धागे से वर्क किया हुआ है। उन्होंने कुर्ते के साथ ब्लैक शूज पहने हैं। शॉर्ट हेयर में एक्टर बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं।

ब्लैक जैकेट और ब्लैक जींस में सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला अपने हैंडसम लुक से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। उनके कूल आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ब्लैक जींस के साथ व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक जैकेट कैरी किया हुआ हैं। उन्होंने हाथों में ब्लैक घड़ी पहनी हुई हैं। शॉर्ट हेयर में सिद्धार्थ शुल्का काफी हैंडसम लग रहे हैं। आप भी उनके इस लुक को कैरी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
