Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
होली के रंगों के साइड इफेक्ट से बचने के लिए लड़के अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, नहीं होगी स्किन डैमेज
होली पर मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है। होली खेलने से पहले महिलाएं अपनी स्किन की बहुत केयर करती हैं, लेकिन लड़के अपनी स्किन की देखभाल करने में काफी लापरवाही दिखाते हैं, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर कई दिनों तक कलर लगा रहता है।

वहीं केमिकल की वजह से उनकी स्किन भी काफी डैमेज हो सकती हैं। इसलिए लड़कों को भी होली खेलने से पहले अपनी स्किन का ध्यान रखना चाहिए। जिससे वह केमिकल वाले कलर से अपने बालों और स्किन को बचा सके।

1. मॉइश्चराइजर
लड़कियों की तरह लड़कों को भी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए कुछ ब्यूटी टिप्स को फॉलो करना चाहिए। केमिकल वाले होली के रंग से स्किन ड्राई हो जाती हैं। ऐसे में होली खेलने से पहले लड़कों को अपने चेहरे पर मॉइश्चराइर लगाना चाहिए। मॉइश्चराइजर लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती हैं, साथ ही रंग त्वचा के अंदर नहीं जाता है।

2. सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
होली के दिन केमिकल वाले रंग और तेज धूप स्किन को काफी नुकसान पहुंचाती है। त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने स्किन बर्न नहीं होती है।

3. नारियल तेल
केमिकल वाला रंग स्किन के साथ साथ बालों को भी काफी नुकसान पहुचा सकता है। होली खेलने से पहले बालों में नारियल तेल लगाकर अच्छे से मालिश करें। इससे बालों पर रंग का कोई असर नहीं होगा। होली खेलने के बाद शैंप करने से सारा रंग पानी से साथ बाहर निकल जाएगा और बालों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।

4. नेचुरल मास्क का इस्तेमाल करें
होली खेलने के बाद साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो जाती है। रंग हटाने के लिए बेसन या फिर आटे का फेस पैक का इस्तेमाल कर चेहरे से कलर हटा सकते हैं। वहीं नहाते समय माइल्ड सोप का इस्तेमाल करें इससे स्किन पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
