Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Versatile Wardrobe: अपना वर्सेटाइल वार्डरोब बनाने के लिए सबसे स्मार्ट टिप्स जानें

हर लड़के की ये ख्वाइश होती है कि उसकी वॉर्डरोब में हर वो आउटफिट हो जो वो पहनना चाहता है। लेकिन कई बार उनका बैंक बैलेंस साथ नहीं देता है, इसके साथ ही वो अपना बजट भी सिर्फ वॉर्डरोब को लेकर अलग से नहीं बना पाते हैं। इसका एक ईजी तरीका है कि अपने बजट को इस तरह से सेट करना कि आपकी शॉपिंग मैनेजमैंट आराम से फिट हो सकें और आप स्टाइलिश, ट्रेंडिंग आउटफिट के साथ फैशनेबल नजर आएं। यहां पर हम आपको उन तरीकों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आप अपनी वॉर्डरोब को एक वर्सेटाइल वॉर्डरोब बना सकें, वो भी अपने बजट में-
ट्रेंड में क्या चल रहा है पता होना चाहिए-
आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ट्रेंड में क्या चल रहा है, और इससे पहले क्या चल चुका है। कई बार ऐसा होता है कि पुराना ट्रेंड दोबारा से स्टार्ट हो जाता है। ऐसे में अपनी अलमारी में उसी तरह के कपड़ों को रखें, जिसके बारें में आप जानते हों कि ये हमेशा आपके काम आते हैं और कभी ट्रेंड से बाहर नहीं होते हैं।
पुराने कपड़ों को भी नया करके पहनें
अगर आपको इस बात का पता है कि कोई कपड़ा जो पुराना हो गया है लेकिन अभी में ट्रेंड में हैं, साथ ही आपके बड़े भाई या पिता का कोई कपड़ा है, जो इन चल रहा है उसे भी आप अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकते हैं। इसके साथ ही आप उसे टेलर के पास लेकर अपने अनुसार सेट करवा सकते हैं। इससे आपको दो फायदे होंगे-पहला पैसे की सेविंग होगी और दूसरा आपके ट्रेंडिंग आउटफिट के ऑप्शन भी होंगे।

जिन कपड़ों को नहीं पहनते उसे अलमारी से हटाएं
आपको अपनी अलमारी से उन कपड़ों को हटा देना चाहिए जिसे आप नहीं पहनते हैं, जो पुराने हो गये हैं। इससे आपकी अलमारी में ज्यादा स्पेस रहेगा और कपड़ों के सेलेक्शन में भी आपका वक्त खराब नहीं होगा। इस तरह के कपड़े अक्सर आपको कन्फ्यूज करते रहेंगे, इसलिए इनको अपनी वॉर्डरोब से हटाना बेहतर है।

बेसिक आउटफिट रखना सबसे अहम
आपको अपनी अलमारी में बेसिक आउटफिट तो रखने ही होंगे, जिसमें ब्लू जींस, ब्लैक जींस, व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, ग्नीन शर्ट, टी-शर्ट, प्लेन टी शर्ट, ब्लैक और ब्लू सूट। ये सब बेसिक आउटफिट हैं जो हर लड़के की वॉर्डरोब में होना चाहिए।

वॉर्डरोब में एक्सेसरीज
वॉर्डरोब में उन्ही एक्ससरीज को प्रोयोरिटी दें जो आपके लिए अहम हैं, जैसे बेल्ट, वॉलेट, शूज। एक्स्ट्रा सामान लेना पैसे की बर्बादी तो होती है साथ ही वॉर्डरोब में स्पेस भी घेरता है।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
