Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Denim Shirt For Men: डेनिम शर्ट में दिखना है परफेक्ट तो अपनाएं ये टिप्स
डेनिम शर्ट तो हर लड़के की अलमारी का हिस्सा जरूर होती है। इसको पहनकर आखिरकार आप स्मार्ट जो लगते हैं। लेकिन आप अक्सर इसे बस पहन लेते हैं, लेकिन ये कभी सोंचा है कि डेनिम शर्ट को आप किन-किन तरीकों से कैरी कर सकते हैं और ज्यादा स्मार्ट नजर आ सकते हैं ? अगर नहीं सोंचा है तो कोई बात नहीं यहां पर हम आपको डेनिम शर्ट को पहनने के तरीकों के बारें में आपको डीटेल में बताने जा रहे हैं। जिसे आप कैरी करके हैंडसम हंक जरूर नजर आने वाले हैं। डेनिम शर्ट को पहनने के कुछ ईजी रूल्स होते हैं जो हर लड़के को डेनिम शर्ट पहन वक्त अपनाना चाहिए, जिससे उनका लुक और इनहेंस होकर सामने आता है -

Denim Shirt For Men: डेनिम शर्ट से जुड़े कुछ खास टिप्स, जिसे आप आराम से अपना सकते हैं-
डेनिम शर्ट कब ना पहनें
अगर किसी फॉर्मल मौके पर जा रहे हैं तो डेनिम शर्ट को अवॉइड करें। क्योंकि फॉर्मल पार्टीज में डेनिम लुक सही नहीं माना जाता है। साथ ही आपको खुद भी नहीं अच्छा लगेगा कि बाकी फॉर्मल शर्ट में हैं और आप डेनिम शर्ट में।

Denim Shirt For Men: डेनिम शर्ट का कलर-
डेनिम शर्ट के लिए वैसे ब्लू कलर सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन नीले रंग के अलावा भी कई रंग है जो डेनिम शर्ट के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसमें डार्क ब्लू, लाइट ब्लू, ग्रे और ब्लैक कलर की डेनिम शर्ट।ब्लैक डेनिम शर्ट सभी पर लुक वाइज अच्छी नहीं लगती है। इसलिए बेहतर है कि आप से ब्लू कलर के किसी भी शेड की डेनिम शर्ट को कैरी कर सकते हैं।

Denim Shirt For Men: डबल डेनिम
अगर आप डबल डेनिम पहन रहे हैं तो थोड़ा ध्यान रखें। डबल डेनिम का मतलब है कि आपकी शर्ट और पैंट दोनों ही डेनिम की हैं। आपको ये ध्यान रखना है कि दोनों का रंग एक जैसा ना हो। रंग दोनों के अलग अलग हो। तभी आपका डेनिम लुक निखर कर सामने आएगा। अगर कलर नहीं अलग-अलग हैं तो शेड जरूर अलग अलग होने चाहिए।

Denim Shirt For Men: ब्लैक जींस का कॉम्बिनेशन
अगर आप ब्लैक जींस पहन रहे हैं तो इस बात को ध्यान में रखें कि ब्लैक जींस के साथ ब्लू डेनिम शर्ट नहीं कैरी की जाती है। इसलिए आपको कलर और शेड का खयाल रखना होगा।

Denim Shirt For Men: डेनिम शर्ट को लेयर करें
डेनिम शर्ट को आप लेयर के साथ भी कैरी कर सकते हैं। इसे आप व्हाइट टी शर्ट के साथ आराम से पहन सकते हैं। आप ब्लैक टी-शर्ट के साथ भी इसे कैरी कर सकते हैं। वहीं आप येलो कलर, ग्रीन कलर भी पहन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
