Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
बालों को देना है डिफरेंट लुक तो BTS सिंगर जंगकुक के इन हेयरस्टाइल्स से लें आइडियाज
जब पुरूषों के लिए एक न्यू लुक की बात होती है तो अक्सर वह अपने हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। हो सकता है कि आप सालों से एक ही तरह का हेयरस्टाइल कटवा रहे हों और इसलिए आपको अपना लुक बोरिंग नजर आता हो। अब आप अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हों और इसलिए एक न्यू हेयरस्टाइल की तलाश में हों तो ऐसे में आप बीटीएस सिंगर जुंगकुक के हेयरस्टाइल से आइडियाज ले सकते हैं। इस के-पॉप स्टार के डिफरेंट हेयरस्टाइल यकीनन आपको काफी अच्छे लगेंगे-

लॉन्ग पर्पल हेयर
जंगकुक का यह हेयरस्टाइल यकीनन काफी स्टाइलिश है। अगर आप पर्पल कलर को लेकर संशय में हैं तो ऐसे में आप जंगकुक के इस लुक को देखें। इससे आपको यह समझ में आएगा कि नेचुरल ब्लैक हेयर के साथ पर्पल कलर का फाइनल लुक कैसा नजर आएगा। लॉन्ग हेयर के साथ यह लुक काफी अच्छा लगता है।

लो मैन बन
अगर आप अपनी हेयर लेंथ को बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आप जुंगकुक से इंस्पायर्ड इस हेयरस्टाइल से आइडिया लें। आप अपने हेयरस्टाइल में पीछे से एक लो बन भी बना सकते हैं। यह आपके स्ट्रैंड्स को जगह पर रखने में मदद करेगा। इसके लिए, बस अपने बालों को इकट्ठा करें, अपने बालों को हेयर टाई से बांधें, लेकिन बन बनाने के लिए अपने सारे बालों को न खींचे।

कर्टेन हेयरस्टाइल
यह हेयरस्टाइल पुरुषों के लिए 90 के दशक का लोकप्रिय हेयर ट्रेंड है। लेकिन अगर आप एक न्यू हेयरस्टाइल की तलाश में हैं तो ऐसे में जंगकुक के इस कर्टेन हेयरस्टाइल से आइडिया लें। इसके लिए आप पहले अपने बालों से मिडिल सेक्शन करें और रूट्स के करीब से बालों को ब्लो-ड्राई करके एक वॉल्यूम एड करें।

टील हेयर लुक
अगर आप जुंगकुक के इस हेयरस्टाइल को कॉपी करना चाहते हैं तो ऐसे में आप बालों को रूट्स से कलर करने की जगह एक या दो इंच अपने बालों को कलर करना शुरू करें। यदि आप अपने काले बालों के साथ मीडियम या गहरे बालों के कलर को मिक्स करना चाहते हैं तो टील भी एक अच्छा कलर विकल्प है।

टेक्सचर्ड टू-ब्लॉक हेयरकट
टू-ब्लॉक हेयरकट केपीओपी स्टार्स और कोरियन एक्टर्स के बीच बेहद आम है। इस लुक को क्रिएट करने के लिए आप अपने क्राउन पर और अपने हेयरलाइन के पास लंबे और घने बालों को रखते हुए साइड्स को छोटा करें। फिर, आप अपने हेयर को फ्रेंच क्रॉप में स्टाइल कर सकते हैं, जहां आपके बाल आपके माथे को फ्रिंज की तरह ढकते हैं, या आप एक कर्टेन हेयरस्टाइल बना सकते हैं।

साइड-पार्टेड मीडियम-लेंथ हेयर
यह एक सिंपल हेयरस्टाइल है, जो काफी हद तक कर्टेन हेयरस्टाइल के समान है और लगभग हर पुरूष पर अच्छा लगता है। इस लुक में आपके बाल ऐसे दिखते हैं जैसे आपके हेयर एक साइड फ्रिंज है।

पिंक हेयर लुक
अगर आप अपने बालों को एकदम न्यू व स्टेटमेंट लुक देना चाहते हैं तो ऐसे में आप पिंक हेयर लुक कैरी कर सकते हैं। जंगकुक से इंस्पायर्ड इस हेयर स्टाइल को पूरा करने के लिए इसे टू-ब्लॉक हेयरकट या टेक्सचर्ड बाउल कट जैसे पॉपुलर हेयरकट के साथ पेयर करें।

डस्टी पर्पल हेयर
अगर आप अपने हेयर को एक डिफरेंट तरीके से कलर करना चाहते हैं तो ऐसे में जंगकुक की तरह डस्टी पर्पल हेयर कलर को सलेक्ट कर सकते हैं। इस हेयर कलर को बाउंसी, कर्टेन हेयरस्टाइल के साथ रॉक करें।



Click it and Unblock the Notifications
