Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
वेलेंटाइन डे पर हैंडसम लुक के लड़के लास्ट मिनट करें ट्राई करें ग्रूमिंग टिप्स
वैलेंटाइन वीक 2022 शुरू हो चुका है। वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए हर कोई इस दिन की खास तैयारी करते हैं। वैलेंटाइन डे पर लड़कियां मेकअप और फेशियल करवाती हैं। लेकिन वैलेंटाइन डे पर न केवल लड़कियों बल्कि लड़को को भी अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए।

लेकिन क्या आप जानते हैं लड़कियों की तरह लड़के भी मेकअप कर सकते हैं। इस वैलेंटाइन डे हैंडसम लुक से आप अपनी गर्लफ्रेंड और पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं। चलिए जानते हैं लड़को अपनी स्किन पर मेकअप कैसे करना है।

कंसीलर का करें इस्तेमाल
आजकल के लाइफस्टाइल में लड़के भी अपने चेहरे पर मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। पहले मेकअप केवल लड़कियां करती थी लेकिन नए जमाने में लड़के भी अपनी स्किन का ध्यान रखते हैं, इसी साथ चेहरे पर मेकअप का इस्तेमाल भी करते हैं। इस वेलेंटाइन क्लीन फेस के लिए आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंसीलर का इस्तेमाल चेहरे के दाग धब्बे, काले दाग, डार्क सर्कल और डार्क स्पॉट्स को छिपाने के लिए किया जाता है। अगर आप चेहरे पर दाग धब्बे है तो आप कंसीलर का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को क्लीन और साफ कर सकते हैं। बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लड़को में डार्क सर्कल की समस्या होती है ऐसे में आप कंसीलर का इस्तेमाल कर अपने डार्क सर्कल को छिपा सकते हैं।

बियर्ड बाम का करें इस्तेमाल
आजकल लड़के हैंडसम और स्टाइलिश लुक के लिए बियर्ड रखते हैं। लेकिन बियर्ड की देखभाल करना बहुत जरुरी होता है। अगर आप बियर्ड का ध्यान ना रखें तो बियर्ड आपके लुक को खराब कर सकता है। स्टाइलिश और हैंडसम लुक के लिए आप बियर्ड की ग्रूमिंग पर ध्यान रखें। शानदार और मुलायम बियर्ड के लिए आप बियर्ड बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। बियर्ड बाम का इस्तेमाल करने से आपकी बियर्ड ना केवल मुलायम होगी बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। बियर्ड बाम का इस्तेमाल कर आप अपनी बियर्ड को अच्छी शेप दे सकते हैं। समय समय पर अपनी बियर्ड को ट्रिम जरुर कराए।

स्क्रबिंग
वेलेंटाइन के मौसम में ठंडी हवा की वजह से स्किन रफ और बेजान हो जाती हैं। ड्राई स्किन कि देखभाल के लिए स्क्रब करना काफी जरुरी होता है। वेलेंटाइन डे पर स्मार्ट और स्टाइलिश लुक के लिए चेहरे पर स्क्रब करना चाहिए। स्क्रब करने से डेड स्किन और चेहरे की अशुद्धियां बाहर निकल जाती है जिससे स्किन नई और चमकदार बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
