Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मेघालय के लिए पीएम मोदी का खास वॉर्डरोब, गारो टोपी से लेकर ट्रेडिशनल खासी आउटफिट तक
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जहां पर भी जाते हैं वहां की संस्कृति को अपनाते हुए चलते हैं, वहां के लोगों को उनके जैसा बताने के लिए उस स्थान के ब्रांड एम्बेसडर बन कर जाते हैं, यही वजह है कि पीएम मोदी की पोशाकों की तारीफ पूरी दुनिया में होती है। अपनी मेघालय की यात्रा के दौरान उनका लुक देखने लायक रहा। 2,450 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखने के दौरान प्रधान मंत्री मोदी की पसंद की पोशाक ने सभी का दिल जीत लिया।
आपने अक्सर ये नोटिस किया होगा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी अपने देश के राज्यों में कहीं भी जाते हैं तो वहां की भाषा और पहनावा को भी अपना लेते हैं। जिससे वहां के लोगों में पीएम मोदी में अपनेपन की झलक दिखाई देती है। पीएम मोदी उस स्थान की परंपराओं और सांस्कृतिक प्रतीकों को अपने आफटफिट में लेकर, वहां के लोगों के साथ जुड़ते हुए चलते हैं।

प्रधानमंत्री ने पारंपरिक खासी पोशाक पहना
मेघालय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक खासी पोशाक को पहना। पीएम ने शिलांग की गारो टोपी को अपने सिर पर सुसज्जित किया, जो यहां की दोनों प्रमुख जनजातियों की सभ्यता और संस्कृति का आइना है। साथ ही प्रधानमंत्री ने उनको सम्मान देने के लिए जनजातीय पोशाक और एक्सेसरीज को कैरी किया।

मेघालय देश की तीन प्रमुथ जनजातियों का निवास स्थान
मेघालय में तीन प्रमुख जनजातियां रहती हैं, उनमें हैं गारो, जयंती और खासी, शिलांग में मुख्य रूप से खासी जनजाति की संख्या निवास करती है।

इन जनजातियों की सभ्यता और संस्कृति सैकड़ो वर्षों पुरानी
वहीं गारो पहाड़ियों और जयंतिया पहाड़ियों में गारो और जयंतियां शिड्यूल ट्राइब्स का वास है, इनकी सभ्यता और संस्कृति सैकड़ो वर्षों पुरानी है।

वाराणसी में पीएम मोदी का लुक श्रद्धा से भरा हुआ
इसी तरह से जब पीएम मोदी वाराणसी गये तो उन्होंने अपने अटायर के लिए फुल स्लीवज के साथ खाकी रंग का कुर्ता, सफेद चूड़ीदार और डस्टी कलर की शॉल को कैरी कर शहर पहुंचे।

गंगा नदी में डुबकी के दौरान भगवा आउटफिट
जब प्रधानमंत्री वाराणसी में गंगा नदी में पवित्र डुबकी के लिए गए तो उनका आउटफिट बदल चुका था और वो भगवा रंग की पैंट के साथ सिंदूरी कलर के स्वेटर पहने वहां पहुंचे। उन्होने गले में सफेद और नारंगी रंग का स्टोल बांध रखा था।

पीएम का झुकाव लिनेन और खादी कुर्ते
लेकिन पीएम का अक्सर झुकाव लिनेन और खादी कुर्ते के म्यूट कलर रहे हैं, जिसमें वो जैकेट को जोड़ते है।
Image-PTI



Click it and Unblock the Notifications
