Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बारिश नहीं खराब करेगी आपकी शादी, मार्केट में आ गई है रेनप्रूफ शेरवानी
शादी का दिन किसी भी जोड़े के लिए बेहद यादगार होता है और इस दिन को एकदम परफेक्ट बनाने के लिए कपल कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। यकीनन आप अपनी शादी को शानदार बनाने के लिए हर छोटी से छोटी डिटेल पर ध्यान देते होंगे। लेकिन आपके आउटफिट का क्या। बारिश के दिनों में अगर वेडिंग हो तो जरा सी बूंदा-बांदी भी आपके पूरे आउटफिट को खराब सकती है। हालांकि, अब आपको इस बारे में चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब मार्केट में रेनप्रूफ शेरवानी भी आपको मिल जाएगी, जो आपके खास दिन को किसी भी तरह से बर्बाद होने से बचाएगी-

डिजाइनर कुणाल रावल का है आईडिया
वेडिंग और फंक्शनल आउटफिट को भी रेनप्रूफ बनाने का कूल आईडिया डिजाइनर कुणाल रावल का है, जिन्होंने शार्प कट्स में सी-थ्रू रेनकोट और बंदगला और जैकेट के साथ शार्प सिल्हूट इस सीजन का सबसे हॉट ट्रेंड बनाया है। इन आउटफिट की खास बात यह है कि इन शेरवानी के कलर से लेकर डिजाइन व कढ़ाई बेहद खास तो है ही, साथ ही साथ ट्रांसपेरेंट रेनकोट को इसमें शामिल किया गया है, जो इसे मानसून रेडी वेडिंग आउटफिट बना रहा है। साथ ही साथ शेरवानी के साथ स्टाइल किए गए आपके व्यू-थ्रू रेनकोट पर जब बारिश की बूंदें गिरेंगी, तो यह देखने में और भी अच्छा लगेगा।

मानसून वेडिंग की परेशानी खत्म
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि वेडिंग को बेहद खूबसूरत बनाने में मानसून सीजन का अपना एक अलग ही रोल होता है। हालांकि, इसके बावजूद भी लोग सिर्फ इसलिए बारिश के सीजन में वेडिंग फंक्शन रखने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर बारिश हो गई तो सारा मजा किरकिरा हो जाएगा। लेकिन अब इन रेनप्रूफ शेरवानी के साथ आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
तो अब समस्या किस बात की, हैप्पी मानसून वेडिंग!



Click it and Unblock the Notifications
