Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
20 हजार के ब्रांडेड मास्क में नजर आए रणवीर सिंह और रणबीर कपूर, किसका लुक था बेहतर
कोरोना वायरस के कहर ने पूरी दुनिया में लोगों के जीने का तरीका बदल दिया है। बात सिर्फ लोगों के रहन-सहन तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसके चलते फैशन के गलियारों में भी काफी बदलाव आए हैं। अब संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना हर किसी के अनिवार्य हो गया है, फिर भले ही वह बच्चा हो या बड़ा। कोई आम आदमी हो या फिर कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी। इसी के चलते अब बॉलीवुड स्टार जब बाहर स्पॉट किए जाते हैं तो उनके फेस पर मास्क होता है। ऐसे में अब मास्क भी स्टाइल का ही एक हिस्सा बनता जा रहा है।

अब बॉलीवुड सेलेब्स अपने आउट फिट की तरह ही मास्क पर भी उतना ही ध्यान देते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों लुई वुइटन ब्रांड के ब्लैक मास्क में स्पॉट किए गए। इस मास्क की कीमत लगभग 20000 रूपए है। हालांकि दोनों ने इसे अलग तरह से कैरी किया था। तो देखते हैं कैसा था दोनों स्टार का यह ब्लैक मास्क लुक-

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने इसे एक बेहद ही डिसेंट तरीके से कैरी किया। रणबीर कपूर ने दीपिका की बर्थडे पार्टी में इसे अपने लुक का हिस्सा बनाया। रणबीर कपूर ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक जींस को स्टाइल किया। इसके साथ उन्होंने लुई वुइटन ब्रांड के ब्लैक मास्क को कैरी किया। इतना ही नहीं, अपने लुक को और भी क्लासी बनाने के लिए रणबीर कपूर ग्लासेस भी स्टाइल किए।

रणवीर सिंह
वहीं अगर रणवीर सिंह के लुक की बात हो तो उनका फैशनेबल अंदाज काफी पॉपुलर रहा है। उन्होंने इस मास्क के साथ मोनोक्रोमेटिक लुक अपनाया। उन्होंने ग्रे कलर के हाईनेक स्वेटर के साथ व्हाइट जींस विद स्नीकर्स कैरी किए। इतना ही नहीं, उन्होंने ग्रे कोट के साथ बकेट हैट को स्टाइल किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए रणवीर सिंह ने लुई वुइटन ब्रांड के ब्लैक मास्क और ब्लैक गॉगल्स को कैरी किया।
आप दोनों एक्टर में से किसका लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
