Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरह हैंडसम लुक के लिए फॉलो करें ये ग्रूमिंग टिप्स
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने हैंडसम लुक के लिए जाने जाते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 36 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बिजी लाइफस्टाइल के बीच वह अपनी ग्रूमिंग का खास ख्याल रखते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा स्मार्ट दिखने के लिए खास ब्यूटी रुटीन को फॉलो करते हैं।

सिद्धार्थ अपने स्टाइल का ध्यान रखने के लिए ग्रूमिंग रूटीन में नेचुरल चीजों को शामिल करते हैं। एक्टर अपने लाइफस्टाइल और डाइट पर काफी ध्यान रखते है। वह अपने फिजिक, दाढ़ी और बालों की खास देखभाल करते हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके ग्रूमिंग टिप्स जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं।

पानी
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक फिल्म प्रमोशन के दौरान बताया था कि वह अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए पानी पीते हैं। फ्रेश स्किन के लिए वह ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं। अगर आप भी सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरह हैंडसम लुक चाहते है तो ज्यादा पानी पीना शुरु करें।

हेल्दी डाइट और वर्कआउट
सिद्धार्थ का कहना है कि ग्रूमिंग के लिए अच्छी डाइट और रेगुलर वर्कआउटफिट करना बहुत जरुरी होता है। इससे बॉडी में जमा एक्सट्रा फैस कम होता है। हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी डाइट और वर्कवाउट पर ध्यान देना चाहिए।

पूरी नींद
मॉडल और एक्टर को अपने लुक्स पर ज्यादा ध्यान देना होता है। ऐसे में ज्यादा तनाव लेने से और नींद पूरी ना होने की वजह से चेहरे पर काफी खराब असर पड़ता है। ग्लोइंग स्किन और हेल्दी बालों के लिए नींद पूरी लेना बहुत जरुरी होता है।

हेयरकट और दाढ़ी पर ध्यान देना
हैंडसम लुक के लिए पुरुषों के अपने हेयरकट और दाढ़ी पर खास ध्यान देना चाहिए। पुरुषों का हेयर कट लोगों को आकर्षित लुक देता है। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने लुक्स का ध्यान रखने के लिए हेयर कट और दाढ़ी का खास ध्यान रखते हैं।

इलेक्ट्रिक ट्रिमर का इस्तेमाल
सिद्धार्थ ने इंटरव्यू में बताया था कि वह उन्होंने कभी भी वैक्स नहीं कराया है। वैक्सिंग से काफी दर्द होता है। वह हमेशा इलेक्ट्रिक टिमर का इस्तेमाल करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
