Latest Updates
-
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें
क्या आपको क्लीन शेव रहना पसंद है, तो जानें रोजाना शेविंग करने के नुकसान
हाईजीन को मैंटेन रखने से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। लेकिन कभी-कभी खुद को साफ सुथरा रखना भी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, कभी ज्यादा ज्यादा साफ सुथरा रहना आपको लिए घातक साबित हो सकता है। जैसे कि कई लोगों को लगता है कि रोजाना शेविंग करना एक जेंटलमेन के लिए स्वच्छता का प्रतीक होता है, लेकिन सही में ये बिल्कुल गलत है।
जी हां, आपने सही पढ़ा अगर आपको भी रोजाना शेविंग करने की आदत है तो आपको ये खबर पढ़नी चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे है जो शेविंग करते हुए तकरीबन हर पुरुष करता है। जो चेहरे की स्किन को नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते है कि रोजाना शेविंग करने से कैसे चेहरे को नुकसान पहुंचाता हैं।

रोजाना शेविंग से चेहरे के तेल हो सकता है खत्म कर देता है
अगर आप रोजाना शेविंग करते हैं तो आपको मालूम होना चाहिए कि शेविंग आपके चेहरा का नेचुरल ऑयल खत्म करता है। जिसकी वजह से आपका चेहरा ड्राय हो सकता है। रोजाना की बजाय आपको हफ्तेभर में 5 दिन ही शेविंग करनी चाहिए। सिर्फ 2 दिन आपकोअपने स्किन को रेजर से दूर रखना चाहिए।

गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल
अगर आप शेविंग कर रहे है तो मुंह धोने के लिए सिर्फ गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। आपको शेविंग के दौरान गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आपको कभी अपना फेस धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से आपके चेहरे का रोमछिद्र सिकुड़ जाते है जिसकी वजह से आपको शेविंग करने में काफी समस्या होने लगती है।

मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं
गुनगुने पानी से चेहरे को धोने के बाद आपको चेहरे पर ऐसा मॉइश्चराइजर जरुर लगाना चाहिए, जिसमें ग्लिसरीन के गुण हो। स्मूथ शेविंग होगी और स्किन में इरिटेशन और जलन नहीं होगी।

सही दिशा में दाढ़ी करें
हमेशा अपनी दाढ़ी को सही और एक ही दिशा में शेव करें। अगर आप विपरीत दिशा में शेव करते हैं तो यह हेयर फॉलिकल को नुकसान पहुंचाने के साथ चेहरे पर इसकी वजह से दानें हो सकते हैं। और इस वजह से ब्रेकआउट हो जाता है। शेव हमेशा हल्के हाथ से ही करें। वरना स्किन में कटने का डर बना रहता है।

ब्लेड चेंज करते रहें
टाइम पर ब्लेड चेंज करें। अगर ब्लेड पर ग्रीन/ब्लू स्ट्रिप दिखाई दे रही है तो नया ब्लेड यूज करें। हर स्ट्रोक के बाद ब्लेड पानी में डुबोना चाहिए, ताकि अगला स्ट्रोक स्मूद रहे। इससे ब्लेड की शार्पनेस बनी रहती है।

लोशन को कहें ना
शेविंग के बाद चेहरे पर लोशन नहीं, शेव बाम का प्रयोग करें। यह एल्कोहल फ्री है और इससे साइड इफेक्ट्स भी कम हैं। इससे जलन भी नहीं होगी बल्कि आपको ठंडक महसूस होगी।



Click it and Unblock the Notifications