Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
ऑयली स्किन वाले पुरुष सर्दियों करते हैं ये मिस्टेक्स, त्वचा पर आते हैं ब्लैक स्पॉट और एक्ने
सर्दियों का मौसम आपकी स्किन के लिए थोड़ा सा परेशानी से भरा होता है, क्योंकि इस मौसम में स्किन रफ और डल होने लगती है। अगर वहीं आपकी त्वचा ऑयली है तो कई तरह की परेशानियां उबर कर सामने आने लगती हैं। साल के बाकी दिनों की तुलना में ठंडे महीनों में चमकदार धब्बे, ब्लैकहेड्स और एक्ने ज्यादा होने लगते हैं। वो इसलिए होता है क्योंकि आप मौसम के अनुसार, अपनी स्किन का ख्याल नहीं रखते है।
बाहर का तापमान ठंडा होने के कारण आपकी त्वचा में जलन होने लगती है। यही रीजन है कि फेस पर ज्यादा ऑयल आने लगता है, जो मुंहासों और ब्लैकहेड्स को कंट्रोल करने वाले पोर्स को बंद कर देता है। स्किन रिलेटेड देखभाल ना करने से अक्सर इन समस्याओं से आपको दो चार होना ही पड़ता है। इन गलतियों को बचना महत्वपूर्ण है।
ऑयली स्किन वाले पुरुष सर्दियों में जो गलतियां हैं, यहां पर उनके बारें में बता रहे हैं। साथ ही उन्हें क्या काम करने हैं, जिससे उनकी स्किन स्वस्थ रहे, वो भी बताया जा रहा है-

मॉइस्चराइजर ना लगाना
आप सोंचते है कि स्किन पहले से ही ऑयली है तो मॉइस्चराइजर क्यों लगाना। इससे स्किन पूरे दिन चिपचिपी महसूस होगी। लेकिन ये फैक्ट नहीं है। आप अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड और गैर-चिकना बनाए रखने के लिए हल्के, गैर-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइज़र को चुन सकते हैं। आजकल मार्केट और ऑनलाइन आप इसे आराम से खरीदने का ऑप्शन चुन सकते हैं।

एक्सफ़ोलीएटिंग नहीं
जब तक अपनी स्किन से पसीने और गंदगी से छुटकारा नहीं मिलता तब तक आपकी स्किन सांस नहीं ले पाती है। इसके लिए आप सर्दियों में एक्सफोलिएशन को अपने हफ्ते में एक बार जरूर करें। ज्यादातर पुरुष सोचते हैं कि ये सर्दियों के लिए गैरजरूरी है। सर्दी जैसा मौसम स्किन को और अधिक ऑयली बना देता है और ब्लैकहेड्स, गंदगी और सुस्ती से छुटकारा पाने के लिए एक्सफोलिएशन काफी जरूरी है। इसलिए, इसे छोड़ें नहीं।

अपने फेस के लिए सही प्रोडक्ट को ना चुनना
मौसम में बदलाव के साथ ही अपने स्किन केयर प्रोड्क्ट में भी बदलाव की जरूरत होती है। आपको सर्दियों में अपनी ऑयली त्वचा को पूरा करने के लिए अपने स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को भी बदलना होगा। अगर आपको सर्दियों में मुंहासे हो जाते हैं, तो आपको ऐसे प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है जो इसका आसानी से मुकाबला करें। इसी तरह, तेल को कंट्रोल करने के लिए एक मॉइस्चराइजर, ब्लैकहेड्स के लिए एक अच्छा स्क्रब वगैरह चुने।

गर्म पानी का इस्तेमाल करना
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने की जरूरत आपको महसूस होती है लेकिन आपको ये नहीं पता होगा कि ये आपकी स्किन और बालों को कई तरह से खराब कर सकता है। हॉट वॉटर आपकी स्किन से नमी को छीन लेता है जिसे पूरा करने के लिए स्किन में ज्यादा ऑयल निकलता है। चेहरा धोने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही यूज करें।



Click it and Unblock the Notifications
