Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सुशांत सिंह राजपूत का कमाल का था ड्रेंसिग सेंस, उनके स्टाइल पर मरते हैं ढेरों फैंस- देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज 14 जून को पहली डेथ एनिवर्सरी है। 14 जून 2020 को एक्टर मुंबई के बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के जाने का गम आज तक उनका परिवार और फैंस भूल नहीं पाए हैं। एक्टर के निधन के बाद बताया था कि वह डिप्रेशन का शिकार थे, उनकी मौत को एक साल हो गया है लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है।

सुंशात सिंह ने बहुत ही कम उम्र में सबको अलविदा कह दिया है, लेकिन उन्होंने अपनी इस कम उम्र बहुत कुछ हासिल किया है। सुशांत सिंह ने बॉलीवुड में ना केवल अपनी एक्टिंग अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते थे। एयरपोर्ट लुक से लेकर इवेंट में उनका क्लासी अंदाज हर किसी को अपना दीवाना बना लेता था। चलिए उनकी पहली बरसी पर देखते हैं उनके स्टाइलिश अंदाज।

ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक जींस में सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग ने सबका मन मोह लिया था। सुशांत सिंह युवाओं के पसंदीदा एक्टर रहे हैं। अपनी एक्टिंग के साथ साथ एक्टर अपने दमदार फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। फैशन स्टाइल काफी कूल था। सुशांत इस सिंपल ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक जींस में बेहद अट्रैक्टिव लग रहे थें।

व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जैकेट
सुशांत सिंह राजपूत ना केवल अपनी अपनी एक्टिंग बल्कि पढ़ाई में भी शानदार थे। सुशांत ने पढ़ाई में भी कई कमाल किए थे। इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन एग्जाम में उन्होंने ऑल इंडिया सातवी रैंक हाासिल की थी। वह फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर भी थे। थिएटर और डांस क्लास की वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। सुशांत के इस लुक की बात करें तो व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू जैकेट में वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। उनका सिंपल ड्रेसिंग सेंस लाखों लड़को के लिए फैशन इंस्पिरेशन था।

रेड टीशर्ट में सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत अपनी आखिरी फिल्म भी रिलीज होते नहीं देख पाए थे। सुशांत के निधन के बाद उनकी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। उनकी आखिरी फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। सुशांत सिंह के स्टाइल की बात करें तो उन्हें टीशर्ट और जींस पहनना काफी पसंद था। वह अक्सर टीशर्ट और जींस में भी नजर आते थे। इस रेड टीशर्ट सुशांत सिंह की स्माइल देख आज भी फैंस की आंखें नम हो जाती है।

सुशांत सिंह राजपूत कूल आउटफिट
सुशांत सिंहा राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत बैकअप डांसर के तौर पर की थी, लेकिन अपनी महेनत से उन्होंने बॉलीवुड में लीड एक्टर के तौर पर जगह बनाई थी। सुशांत सिंह राजपूत रियल लाइफ में एक रॉयल लाइफस्टाइल जीते थे। उन्हों बाइक और महंगी कार का बहुत शौक था। उनके पास कई लग्जरी गाड़िया मौजूद थी। सुशांत सिंह राजपूत अपना एक्टिंग करियर छोड़ ऑर्गेनिक फार्मिंग करना चाहते थें वह देशभर में पेड़ लगाना चाहते थे।

ब्लैक स्वेटशर्ट
सुशांत सिंह को ब्लैक कलर बेहद पसंद था। वह अक्सर ब्लैक टीशर्टस, ब्लैक शर्ट और ब्लैक स्वेटशर्ट में नजर आते थे। सुशांत सिंह इन ब्लैक और पर्पल स्वेटशर्ट में कूल लग रहे थे।

व्हाइट शर्ट में सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत को बी टाउन में अपनी किलर स्माई और हैंडसम हंक के तौर पर जाना जाता था। उनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का होता था। वह एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर थे जिसके ऊपर सभी चीजे फबती थी। व्हाइट शर्ट में सुंशात सिंह काफी हैंडसम लग रहे थे।

एयरपोर्ट लुक
सुशांत सिंह रेड कारपेट से लेकर एयरपोर्ट तक अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बने रहते थे। सुशांत सिंपल टी शर्ट और पैंट में काफी स्मार्ट लग रहे थें।

बॉबर जैकेट में सुशांत सिंह राजपूत
एक्टर के इस किलर लुक की बात करें तो वह ब्लू कलर की बॉबर जैकेट और ब्लैक कलर की टीशर्ट में काफी हैडंसम लग रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
