Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
हैंडसम लुक के लिए बॉयज ट्राई करें ये हेयरस्टाइल
महिलाएं के साथ साथ लड़के भी अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस पर काफी ध्यान रखते हैं। लड़कों के पास स्टाइलिंग करने के लिए ज्यादा ऑप्शन नहीं होते हैं। लेकिन लड़के हेयरस्टाइल की मदद से अपने लुक में काफी बदलाव ला सकते हैं।

अक्सर लड़के सिंपल हेयरस्टाइल कैरी करते है जिसकी वजह से उनका लुक कुछ खास नहीं लगता है। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे हेयर स्टाइल जो मेंस स्टाइलिंग के लिए बहुत खास है।

शॉर्ट फ्रंट लॉन्ग बैक
हेयरस्टाइल चेंज करने से लुक में भी बदलाव देखने को मिलता है। हैंडसम लुक के लिए बॉयज इस हेयरस्टाइल को कैरी कर सकते हैं। इस हेयरस्टाइल में आगे के बाल छोटे स्पाइकस स्टाइल में किए जाते हैं और पीछे से बाल वी शेप में थोड़े लंबे रखे जाते हैं। गोल फेस के लड़को पर ये हेयरकट बहुत ही सुंदर लगता है।

क्रॉप स्टाइल
हैंडसम लुक के लिए लड़के क्रॉप स्टाइल हेयर कट करवा सकते हैं। इस हेयरकट में बालों के सिरे ब्रोकन एम स्टाइल में कटे होते हैं। जिन लड़को के घने बाल है वह क्रॉप हेयरकट करवा सकते हैं। इस हेयरस्टाइल को कैरी करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है।

एसिमिट्रिकल मेसी फ्रिंज
कॉलेज बॉयज के लिए मेसी फ्रिंज हेयरस्टाइल बहुत शानदार लगेगा। इस हेयरकट से चेहरा लंबा लगेगा। स्टाइल और कूल लुक के लिए आप इस हेयरकट को कैरी कर सकते हैं।

हाई वॉल्यूम अंडरकट
इन दिनों हाई वॉल्यूम अंडरकट काफी चलन में हैं। ओवल शेप पर हाई वॉल्यूम अंडरकट काफी सूट करता है। इस हेयर कट से चेहरा पतला दिखने लगता है। हैंडसम लुक के आप इस हेयरकट को कैरी कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
