Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
विंटर सीजन में स्टाइलिश दिखने के लिए लड़के इस तरह स्टाइल करें आउटफिट

विंटर सीजन में सर्द हवाओं से लोगों की कपकपाहट बढ़ती जा रही है। इस मौसम में सभी के सामने सबसे बड़ी परेशानी ठंड से बचते हुए खुद को स्टाइलिश बनाना है। विंटर सीजन में ठंड से बचते हुए खुद को एक्ट्रैक्टिव बनाए रखना उनके सामने सबसे बड़ी मुश्किल होती है। लड़कियों के लिए तो कई फैशनेबल आउटफिट्स मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन लड़कों के सामने विंटर वियर को लेकर काफी कम ऑप्शन होते हैं। ऐसे में विंटर सीजन में लड़के ठंड से बचते हुए खुद को स्टाइलिश कैसे दिखा सकते हैं आइए जानते हैं।

1. लेयरिंग
विंटर सीजन में ठंड से बचने के लिए लड़कों के लिए भी लेयरिंग काफी जरूरी होती है। कपड़ों की लेयरिंग आपको सिर्फ सर्दी हवाओं से बचाती है, बल्कि स्टाइलिश दिखने में मदद भी करती है। सर्दी के मौसम में फैशनेबल दिखने के लिए आप 3 लेयर में अपने कपड़ों को स्टाइल कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान कोशिश करें कि आप ज्यादा मोटे कपड़ों को कैरी करने से बचें। पतलें कपड़ों की ही लेयरिंग आपको स्टाइलिश दिखाने में मदद करेगी।

2. रंगों का रखें खास ध्यान
सर्दी के मौसम में लड़के अपने लिए स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़े चुनें। लड़कें अपने लिए विंटर आउटफिट लेते समय बहुत ज्यादा डार्क कलर के कपड़े लेने से बचें। सर्दी के मौसम में लाइट कलर के आउटफिट ही अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप सर्दी के मौसम में येलो, व्हाइट, लाइट ब्लू, कलर के साथ डार्क कलर में ब्लैक, डार्क ब्लू, मस्टर्ड जैसे कलर चुन सकते हैं। सर्दी के मौसम में इस कलर के कपड़े आपको एक्ट्रैक्टिव दिखाने में मदद करते हैं।

3. स्वेटशर्ट, हुड्डी करें ट्राई
सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए लड़के स्वेटशर्ट हुड्डी को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकते हैं। आप ऐसे आउटफिट्स को अपने ऑफिस के लिए भी चुन सकते हैं। ये आपको स्टाइलिश लुक के साथ फैशनेबल दिखने में मदद करता है। इन कपड़ों में आप काफी कंफर्टेबल भी रहेंगे।

4. मफलर, कैप से लुक करें कंप्लीट
विंटर सीजन में आप खुद को एक्ट्रैक्टिव और स्टाइलिश बनाने के लिए अपने आउटफिट के साथ विंटर एक्सेसरीज भी शामिल कर सकते हैं। आप अपने आउटफिट के साथ स्कार्फ, मफलर, ग्लव्स, कैप को शामिल कर सकते हैं। अगर आप कपड़ों को लेयरिंग कर रहे हैं, तो विंटर एक्सेसरीज अपने लुक में जरूर शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
