Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
गोल्ड मेडल विनर नीरज चोपड़ा लुक्स और फैशन स्टाइल में किसी हीरो से कम नहीं, स्टार एथलीट बने नेशनल क्रश
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा नेशनल क्रश बन गए है। एक समय था जब नीरज चोपड़ा को कुछ ही लोग जानते थे, लेकिन जेवलीन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास रचा है। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा अपने खेल के साथ साथ अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट काफी ध्यान रखते है।

नीरज इनदिनों सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश और हैंडसम लुक को लेकर चर्चा में बने हए है। नीरज सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव तो नहीं है लेकिन इंस्टाग्राम पर स्टाइलिश और हैंडसम फोटो शेयर करते रहते हैं। चलिए देखते हैं एथलीट नीरज चोपड़ा के हैंडसम लुक।

व्हाइट शर्ट और ब्लू पैंट में स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर उनका हैंडसम लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। नीरज अपने स्टाइलिश लुक से नेशनल क्रश बन गए है। सोशल मीडिया यूजर का मानना है कि वह इतने हैंडसम है कि अपनी बायोपिक में खुद अपना किरदार प्ले कर सकते हैं। नीरज के इस हैंडसम लुक की बात करें तो व्हाइट शर्ट ब्लू पैंट में नीरज काफी स्टाइलिश और कूल लग रहे हैं।

लेदर जैक्ट और ब्लैक जींस में नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा खेल मैदान के बाहर काफी स्टाइलिश और हैंडसम है। नीरज के स्टाइल स्टेटमेंट को देख लगता है कि वह फैशन ट्रेंड को काफी फॉलो करते हैं। नीरज ब्लैक लेदर जैकट और व्हाइट स्नीकर्स में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उनका ये लुक लाखों लड़को के लिए फैशन स्टेटमेंट हैं। नीरज चोपड़ा के स्टाइलिश लुक देख साफ कहा जा सकता है कि वह फैशन के मामले में काफी आगे हैं।

ओवरसाइज़्ड हुडी में नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा के लुक और फैशन स्टाइल को देख साफ कहा जा सकता है कि वह किसी मॉडल से कम नहीं है। नीरज लंबे बाल से लेकर छोटे बाल में काफी कूल और हैंडसम लगते है। नीरज ओवरसाइज़्ड हुडी और चिनोस में हैंडसम लग रहे हैं। उनका ये कॉम्बिनेशन काफी आकर्षक है और स्टाइल में जेट ऑफ करने का सबसे अच्छा तरीका है।

ब्लू शर्ट में नीरज चोपड़ा
स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अपने लुक और पर्सनैलिटी में कड़ी टक्कर देते हैं। सोशल मीडिया पर नीरज की हैंडसम फोटो जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि नीरज अपने ड्रेसिंग सेंस पर काफी ध्यान देते हैं। नीरज को स्पोर्ट्स ट्रैक और टी शर्ट से ज्यादा कैजुअल और फॉर्मल लुक में देखा गया है। नीरज हर लुक में अपने स्टाइल की खास छाप छोड़ रहे हैं।

ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस में नीरज
नीरज चोपड़ा के इस लुक की बात करें तो ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस में नीरज हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने आउटफिट के साथ मैचिंग शूज पहने हुए हैं। नीरज इस लुक में बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर को टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि इंडोनेशिया में 18 एशियाई खेलों के दौरान नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट थे। खेल के दौरान नीरज अपने लुक को लेकर भी काफी चर्चा में बन थें। जकार्ता के लोकल व्यक्ति ने नीरज को कहा था कि आप बहुत हैंडसम हैं।



Click it and Unblock the Notifications
