Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
शादी के बाद देसी अवतार में नजर आए वरूण धवन, बस देखती ही रह जाएंगी आप
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी के फंक्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल भी हुई थीं। शादी के हर फंक्शन के लिए वरूण धवन ने अलग लुक कैरी किया था, जो हर किसी को बेहद पसंद आए थे।। अब एक बार फिर वरूण धवन अपने लुक से सबको इंप्रेस कर रहे हैं। वैसे तो वरूण अक्सर वेस्टर्न वियर लुक्स में नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने देसी अवतार लिया। जिसमें वह हमेशा से काफी अलग और हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक धोती और कुर्ते को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। उनका यह लुक आने वाले फंक्शन व फेस्टिव सीजन के लिए लड़कों के लिए स्टाइल के नए गोल सेट कर रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था वरूण धवन का यह देसी अवतार-

इस लुक में वरूण ने ऑल ब्लैक अवतार कैरी किया था। उनका यह आउटफिट जाने-माने डिजाइनर कुणाल रावल के कलेक्शन से आया था। उनके आउटफिट में एक चौथाई स्लीव्स वाला ब्लैक कुर्ता था, जिसे साइड स्लिट लुक दिया गया था। उन्होंने इस कुर्ते को मैचिंग ब्लैक धोती पैंट्स के साथ स्टाइल किया। इस धोती में ऑलिव स्ट्राइप्ड पैटर्न इसे और भी खास बना रहा था। कुली नंबर 1 एक्टर ने अपने कुर्ते की लेयरिंग स्लीवलेस हैंड-एंब्रायडिड जैकेट के साथ की। उनकी इस जैकेट में सिल्वर बटन डिटेलिंग की गई थी। वरुण ने अपने इस पारंपरिक लुक को ब्राउन कलर की कोल्हापुरी की एक जोड़ी के साथ पूरा किया जो प्रसिद्ध फुटवियर लेबल अपराजिता तूर से आई थी।

स्ट्रीट डांसर 3 डी अभिनेता ने कुछ रिस्ट पीसेस को भी अपने देसी अवतार में शामिल किया। उन्होंने अपने बालों को साइड से और पीछे से कंघी की। बालों को सेट करने के लिए उन्होंने हेयर जेल का उपयोग किया।वरूण का यह लुक फेस्टिवल्स और फैमिली फंक्शन्स के लिए एकदम परफेक्ट है। आपको वरूण धवन का यह देसी अवतार कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
