Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
30 की उम्र में लड़के क्यों होते हैं गंजे ? जानें कारण
गंजापन हर इंसान के लिए परेशानी भरा होता है। खासकर पुरुष अपने गंजेपन से काफी परेशान रहते है। बालों का झड़ना आम बात है लेकिन कई बार 30 की उम्र के आस पास लड़को में गंजेपन की समस्या देखने को मिलती है। लड़को में गंजापन कुछ खराब आदतों की वजह से होता है।

आजकल के लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लड़कों में गंजेपन की समस्या हो जाती है। चलिए जानते है कुछ आदतों के बारे जिसे आप चेंज कर अपने गंजेपन को कम कर सकते हैं।

गर्म पानी से शॉवर लेना
गर्म पानी से शॉवर लेने से स्कैल्प को काफी नुकसान होता है। गर्म पानी स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को कम कर स्किन को ड्राई बना देता है। जिससे बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगते है। अगर आप अपने गंजेपन को कम करना चाहते है तो गर्म पानी से शॉवर ना लें।

खाना स्किप करना
बिजी लाइफस्टाल की वजह से लोग अपना भोजन स्किन कर देते हैं। खाना स्किन करने की आदत से भी बाल तेजी से झड़ते हैं। बालों की देखभाल के लिए टाइम पर खाना चाहिए साथ ही अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त भोजन रखना, जैसे दाल, मछली और अंडे।

बालों में तेल ना लगाना
बालों में तेल ना लगाने से भी हेयरफॉल होता है। बालों की देखभाल के लिए तेल लगाना चाहिए। तेल लगाने से सफेद और झड़ते बालों को कम किया जा सकता है।

शराब और धूम्रपान
शराब पीने और धूम्रपान करने से बाल तेजी से झड़ते है। सिगरेट और शराब में मौजूद टॉक्सिन बालों को काफी नुकसान पहुचाते है। झड़ते और सफेद बालों को कम करने के लिए आपको ये आदत छोड़नी होगी।

हीटिंग टूल का इस्तेमाल ना करना
लड़के अपने बालों पर हीटिंग टूल का इस्तेमाल करते हैं। इससे बाल काफी डैमेज हो जाते हैं। हेयर ड्रायर, और स्ट्रेटनर का यूज करने से बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं। गंजेपन को रोकने के लिए हीटिंग टूल का इस्तेमाल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
